इंडियन फार्मा फेयर का भव्य शुभारंभ हुआ

                इंडियन फार्मा फेयर का भव्य शुभारंभ हुआ


संवाददाता ।

उत्तर प्रदेश सरकार की सकारात्मक नीतियां उद्योगपतियों को कर रही है प्रोत्साहित – मुकेश शर्मा

लखनऊ। इंडियन फार्मा फेयर के निदेशक बलवीर सिंह भंडारी एवं सह आयोजक मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि आज गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स फैजाबाद रोड पर इंडियन फार्मा फेयर का भव्य उद्घाटन सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा द्वारा किया गया। मुकेश शर्मा ने उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उद्योगपतियों के लिए व्यापार करने हेतु सकारात्मक माहौल बना है। इन्वेस्ट यूपी के द्वारा हर क्षेत्र के उद्योगपतियों का रुझान लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में बढ़ा है। मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार प्रयासरत हैं कि उत्तर प्रदेश मेडिसन हब बने जिसके लिए ललितपुर में 18000 करोड़ का प्लांट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किया जा रहा है। मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि इस फेयर में देश भर से 70 मेडिसन मैन्युफैचरर कंपनियां लखनऊ में आई हैं जिससे लखनऊ के युवाओं को सुनहरा मौका मिला है अपने नए व्यापार को शुरू करने का। इस फेयर में एलोपैथिक,आर्युवेदिक,होम्योपैथिक,न्यूरोपैथिक सहित स्किन व जीव जंतु की दवाई बनाने वाली कम्पनियों के स्टाल लगे है।इस मौके मौके पर सुधीर अग्रवाल,योगेंद्र नाथ दुबे,हरीश शाह,प्रदीप चंद्र जैन,आशीष त्रिवेदी,साकेत शर्मा,संदीप शर्मा सहित विवेक पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *