उत्तर प्रदेश में आठवें वेतन आयोग के परिपेक्ष्य मे प्रथम बैठक, आयोग की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी हलचल शुरू 

उत्तर प्रदेश में आठवें वेतन आयोग के परिपेक्ष्य मे प्रथम बैठक, आयोग की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी हलचल शुरू 

संवाददाता।

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी हलचल शुरू हुई है। मार्च 2026 में वित्त वेतन आयोग द्वारा एक पत्र जारी करके सभी संगठनों से सुझाव ऑनलाइन भेजे जाने का पत्र भेजा था। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में संबद्ध सभी घटक संघो के सभी संवर्ग की मांगो को एकीकृत करते हुए ससमय मेमोरेंडम आयोग को प्रस्तुत कर दिया था। अब जबकि 22 और 23 जून को वेतन आयोग की समिति के सदस्य उत्तर प्रदेश में लखनऊ आ रहे हैं। वित्त विभाग द्वारा एक बैठक बुलाकर संगठनों से चर्चा करके समस्याओं को जानने का प्रयास किया है । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी अपनी ओर से 56 पेज का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कर्मचारियों का पक्ष प्रस्तुत किया है जिस पर आगे भी चर्चा होगी।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हरि किशोर तिवारी की तरफ से कार्यवाहक अध्यक्ष एन. डी. द्विवेदी और उनकी टीम में विवेक यादव ( अध्यक्ष आई टी आई), राहुल पटेल प्रदेश महामंत्री, सुजीत सिंह उपाध्यक्ष (लेखपाल संघ)ने बैठक में अपना पक्ष रखा l
इसी प्रकार डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एच. एन. मिश्रा और श्रवण कुमार यादव की अगवाई में डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए अपना पक्ष रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *