उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

संवाददाता।
लखनऊ।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मंगलवार को लखनऊ स्थित 5, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
भेंट के अवसर पर विधायकगण पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अनिल पराशर, ऋषिपाल चौधरी तथा विपिन वर्मा डेविड भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
