सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए

                        सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए

संवाददाता।

लखनऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी पत्र दिनांक 30 जुलाई, 2026 में शिक्षक सम्मान को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त संशोधन किया जाए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद लखनऊ के पदाधिकारियों की बैठक आज 01 अगस्त, 2026 को संगठन के जनपदीय कार्यालय “उदयाचल” (क्वींस कॉलेज कैंपस) वालाकदर रोड लखनऊ में जिलाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा की अध्यक्षता एवं संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र के निर्देशन में आहूत की गई। संगठन के* प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता डा आर पी मिश्र ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षको और संगठन के खिलाफ बोलने वालो को माफ नहीं किया जायेगा बैठक को प्रदेशीय मंत्री डा आर के त्रिवेदी, श्री विश्वजीत सिंह श्री आलोक पाठक,डा मीता श्रीवास्तव, श्री विनीत तिवारी, श्री मनोज कुमार पाण्डेय, श्री सुमित अजाय दास, श्री उपेन्द्र नाथ मिश्र आदि ने बैठक को सम्बोधित किया और जिलाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ के निर्गत पत्र दिनांक 30 जुलाई, 2026 के पत्र पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया कि जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ को पत्र लिखकर मांग की जाए वह अपना संशोधित पत्र जारी करें और अपने कार्यालय में सिटिजन चार्टर को प्रभावी ढंग से लागू करें। बैठक का संचालन जिला मंत्री श्री महेश चंद्र ने किया।
बैठक के अंत में लक्ष्मी भगवती गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती रचना गुप्ता जो बहुत लंबे समय से कैंसर पीड़ित थी उनके दिवंगत होने पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की गई और सभी ने दो मिनट का मोन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दे।ओम शांति शांति

डा. आर.पी. मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक, लखनऊ, डा. आर.के. त्रिवेदी- प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष
महेश चन्द्र -जिलामंत्री
आर पी सिंह -कोषाधयक्ष आलोक पाठक -आय व्यय निरीक्षक, डा मीता श्रीवास्तव -सदस्य राज्य कार्यकारिणी।
अनुराग मिश्र -सदस्य राज्य परिषद
विश्वजीत सिंह -सदस्य राज्य परिषद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *