दिल्ली के भारत मंडपम में 12 अगस्त से 15 अगस्त तक “भारतीय व्यापार महोत्सव” आयोजित

दिल्ली के भारत मंडपम में 12 अगस्त से 15 अगस्त तक “भारतीय व्यापार महोत्सव” आयोजित

   दिल्ली के भारत मंडपम में 12 अगस्त से 15 अगस्त तक “भारतीय व्यापार महोत्सव” आयोजित

संवाददाता।

-गृहमंत्री अमित शाह 12 अगस्त को करेंगे भारतीय व्यापार महोत्सव का उद्घाटन

-कई केंद्रीय मंत्री एवं कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा देश-विदेश के व्यापारी बड़ी संख्या में भारतीय व्यापार महोत्सव में हिस्सा लेंगे

-आधार कार्ड की तरह ही व्यापारियों का एक ही लाइसेंस पर सारे व्यापार करने की व्यवस्था होनी चाहिए: प्रवीण खंडेलवाल

-टेक्नोलॉजी ,कम्युनिकेशन, नेटवर्क एवं लॉजिस्टिक्स पर फोकस करने से बढ़ेगा व्यापार:
खंडेलवाल

-राजधानी के व्यापारी बड़ी संख्या में भारतीय व्यापार महोत्सव में लेंगे हिस्सा

-बड़े सपने देखे बड़ा सोचे व्यापारी : संजय गुप्ता

-मेहनत एवं ईमानदारी से काम करने पर तरक्की होना तय है: संजय गुप्ता

लखनऊ। कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में राजधानी के राणा प्रताप मार्ग स्थित silvet होटल में “व्यापारी जागरूकता सम्मेलन” एवं “भारतीय व्यापार महोत्सव जागरूकता बैठक” का आयोजन हुआ
बैठक में कनफेडरेशन ऑफ़ आल ट्रेडर्स के राष्ट्रीय महामंत्री एवं दिल्ली चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रवीण खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कन्फेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री( नॉर्थ जोन) ने की
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने व्यापारियों को जानकारी देते हुए बताया 12 अगस्त से 15 अगस्त तक दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन हो रहा है उन्होंने बताया इस भारतीय व्यापार महोत्सव में 1000 से अधिक विभिन्न स्वदेशी कंपनियो के एक्जीबिटर्स अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायेंगे तथा बड़ी संख्या में महिला व्यापारी एवं स्टार्टअप क्षेत्र के युवा अपने नवाचार का शोकेस करेंगे तथा हजारों की संख्या में बड़ी छोटी कंपनियां , मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, ट्रेडर्स प्रतिभाग करेंगे जिससे व्यापारियों के लिए व्यापार करने के नए अवसर उपलब्ध होंगे
व्यापारी जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा आधार कार्ड की तरह व्यापारियों का भी एक व्यापार कार्ड होना चाहिए ताकि एक ही लाइसेंस से सभी प्रकार के व्यापार किया जा सके उन्होंने कहा 400 से अधिक वस्तुओं पर जी एस टी घटी है किंतु अभी भी बहुत सा काम जीएसटी पर करना बाकी है उन्होंने कहा टेक्नोलॉजी ,कम्युनिकेशन, नेटवर्क एवं लॉजिस्टिक्स पर फोकस करने से व्यापार बढ़ेगा

व्यापारी जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन आफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री (नॉर्थ जोन) संजय गुप्ता ने व्यापारियों से व्यापार में बड़ी योजनाएं बनाने एवं उसके क्रियान्वयन पर फोकस किये जाने का आवाहन किया संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल हर स्तर पर व्यापारियों का सहयोग करेगा तथा व्यापारियों के व्यापार को बढ़ाने के लिए पूरी सहायता करेगा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा मेहनत एवं ईमानदारी से सफलता मिलना तय है संजय गुप्ता ने बताया भारतीय व्यापार महोत्सव में राजधानी के व्यापारी बड़ी संख्या में शिरकत करने जाएंगे
व्यापारी जागरुकता सम्मेलन में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, आसिफ किदवई गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा ,प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर महामंत्री राजन मिश्रा ,नगर महामंत्री मोहित कपूर ,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला नगर महामंत्री आशीष गुप्ता ,नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी ,महिला इकाई की अध्यक्ष अनिला अग्रवाल डॉ साकेत चतुर्वेदी ,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ,मोहम्मद फुरकान ,मोहम्मद रिजवान ,मसीह उजमा गांधी सहित आदर्श व्यापार मंडल की क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *