संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अपने आवास पर किया भंडारे का आयोजन

  संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अपने आवास पर किया भंडारे का आयोजन

संवाददाता। अमर कृष्ण

-4000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद     -स्थानीय पार्षद रघुनाथ शुक्ला ने भी किया प्रसाद वितरण     -सेक्टर 17 इंदिरा नगर कॉलोनी के निवासियों ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया

लखनऊ।

ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि दिन शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के इंदिरा नगर स्थित आवास पर हनुमान जी के भंडारे का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ माह में तिवारी परिवार द्वारा 25 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आज का भंडारा विशेष रूप से उन लोगों के लिए समर्पित था ,जो लोग मेहनत मजदूरी करके रोजी -रोटी चलाते हैं। भंडारे में हलवा, पुरी एवं कद्दू की सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। सेक्टर 17 आवासीय समिति इंदिरा नगर के सभी निवासियों ने भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में 4000 से श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना आशीर्वाद प्रदान किया भंडारा नर के माध्यम से नारायण को समर्पित था।
स्थानीय पार्षद भृगुनाथ शुक्ला भी भंडारे में उपस्थित हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि अवध क्षेत्र में हनुमान जी के नाम पर भंडारे का विशेष आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी उनके अग्रज जैसे हैं। उन्होंने कहा कि भंडारे जैसा पुण्य कार्य उनके द्वारा किया जा रहा है,यह उनके क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जे एन तिवारी ने कहा कि हनुमान जी को अयोध्या पुरी का राजकुमार घोषित किया गया है, तो पूरे अवध क्षेत्र में हनुमान जी के नाम पर ज्येष्ठ मास में भंडारे का आयोजन किया जाता है। तिवारी परिवार पिछले 25 वर्षों से प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास में भंडारे का आयोजन करता आ रहा है। हनुमान जी के भंडारे से पूर्व सुंदरकांड का पाठ भी किया गया जिसमें प्रदेश के सभी कर्मचारी एवं नागरिकों की सुख समृद्धि की प्रार्थना हनुमान जी से की गई। भंडारे में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया ,महामंत्री अरुणा शुक्ला का पूरा सहयोग रहा। दिव्या शुक्ला,शिखर, सूर्या ने अपनी नवयुवक टोली के साथ प्रसाद वितरण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *