अखिल भारतीय ब्रहा समाज का 24वां मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह सम्पन्न

अखिल भारतीय ब्रहा समाज का 24वां मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह सम्पन्न

-( स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र पाकर झूमें मेधावी)

लखनऊः अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा 24 वां छात्र-छात्रा सम्मान समारोह रविंद्रालय सभागार,चारबाग, लखनऊ में आयोजित किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने 341 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आई सी एस ई बोर्ड में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करके ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित करने वाले शिवम् अवस्थी को ब्रह्मलीन पं. करुणा शंकर शुक्ल स्मृति पुरस्कार सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार उनकी र्मपत्नी श्रीमती सरोजिनी शुक्ल एवं पुत्रों सुधीन्द्र कुमार शुक्ल, देवेन्द्र शुक्ल, व योगेन्द्र शुक्ल ने प्रदान किया, तथा प्राप्त अंकतालिकाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विभिन्न बोडों के 14 मेधावियों को ब्रह्मलीन जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल, ब्रह्मलीन रामेश्वरी देवी की स्मृति में विशेष शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। देश में प्रथम स्थान प्राप्त शिवम अवस्थी को संस्था द्वारा साइकिल भी दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी ने आगन्तुकों का सम्मान करते हुए संगठन के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेधावियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि परिश्रम से हर सफलता हासिल की जा सकती है, खूब परिश्रम करो खूब उन्नति करो। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मेधावियों की देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, छात्र स्वयं को समाज व देश के विकास के लिए तैयार रहें।
इस अवसर पर मेधावियों का उत्साह वर्धन करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंगनाथ पाण्डेय, पूर्व सासद डॉ अशोक बाजपेई, पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश भाजपा उपाध् यक्ष डॉ नीरज सिंह, एम एल सी मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, रक्षामंत्री के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, लखनऊ नगर निगम उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ‘पम्मी’, उत्तर प्रदेश किसान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, संस्थापक सदस्य सुधांशु शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार मिश्र के निर्देशन में डॉ विजय मिश्र, कौशिक बनर्जी, दया शंकर पाण्डेय, राम कुमार चौबे, राम कृष्ण त्रिपाठी, शैलेन्द्र शुक्ल, चंद्र प्रकाश मिश्र, दिनेश चन्द्र अवस्थी, प्रभा मिश्रा, अभिषेक शुक्ल, पवित्र सिंह, प्रोफेसर शशि मिश्रा, शिव कुमार शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव, एस एन पाण्डेय, लखन अवस्थी, सुरेन्द्र शर्मा, पप्पू यादव के सहयोग से आयोजन सम्पन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वेद प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
समारोह में संस्था के पदाधिकारी राम किशोर मिश्र, हरीश तिवारी, गोविन्द प्रसाद मिश्र, प्रेम तिवारी, रमा शंकर बाजपेई, अंजनी कुमार दीक्षित, राजीव शुक्ला, मानवेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुरेश प्रकाश चौबे, नवनीत ओझा, विकास मिश्रा, प्रदीप पाण्डेय, प्रभार शर्मा, वंदना तिवारी, पूर्णिमा दीक्षित, नीलू मिश्रा, रीतू त्रिपाठी, अमिता त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *