वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के सम्बन्ध मे सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं और सिविल सोसाईटी के साथ वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन उत्तर प्रदेश मंत्री अरूण कुमार सक्सेना ने किया विचार-विमर्श

Editor Amar Krishna
लखनऊ। वन एवं वन्यजीव विभाग, मुख्यालय स्थित पारिजात सभागार में राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन,उत्तर प्रदेश,डॉ अरुण कमार सक्सेना ने वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के सम्बन्ध में सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं व सिविल सोसाईटी के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श कर वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 को सफल बनाने हेत् सुझाव प्राप्त कर आगामी वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अर्त्तगत 35 करोड पौधरोपण अभियान में सहयोग प्रदान कर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अभियान को सफल बनाने का अनु्रोध किया। मंत्री जी ने वृक्षारोपण में व्यापक जनसहभागिता एवं गैर सरकारी एवं अन्य संस्थाओं के योगदान के फलस्वरूप 2017 से के 2023 के बीच वनावरण एवं वृक्षावरण में 3 लाख 38 हजार एकड़ की ऐतिहासिक वृद्धि एवं विगत नौ वर्षों में 247 करोड से अधिक पौधारोपण पर बधाई देते हुए वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में योगदान देने वाले संस्थाओं/ संगठनों को नियमानुसार इच्छित/ फलदार प्रजातियों के पौध रोपण हेतु निः शुल्क पौध उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। रोपित पौधों को सफलता सुनिश्चित करने के लिए माननीय मंत्री जी ने रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल करने का अनुरोध किया ।
माननीय मंत्री जी ने 76वें वन महोत्सव के अवसर पर डिजिटल जन जागरूकता हरित सारथी अभियान’ के अन्तर्गत क्लाइमेट पर चर्चा के माध्यम’ से युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के उत्साह की अभूतपूर्व सराहना करते हुए कहा कि वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 को उत्सव की तरह उत्साह उल्लास पूर्वक मनाया जाए ।
मंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, श्रीमती वी. हेकाली झिमोमी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश,लखनऊ, श्री सुनील चौधरी,क्लाईमेट पर चर्चा,’ लोक भारती, गायत्री परिवार एन०सी०सी, एक पहल मुस्कुराहट की लखनऊ व्यापारी एसोसिएशन, दिशा प्रगति फाउन्डेशन, मेरी प्यारी गौरैया संरक्षण समिति, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, रोटरी रोटटेक्ट लाभान्य क्लब सारथी फाउन्डेशन, अवध वेल्फेयर सोसाइटी, सभी व्यापार मण्डल, किसान उत्पादक संगठन (FPO) के प्रतिनिधियों वृक्षारोपण महायज्ञ के मिशन निदेशक /’ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रोजेक्ट टाइगर, उत्तर प्रदेश, श्री रामकुमार,अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी, उत्तर प्रदेश, श्री दीपक कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आई०टी०, उत्तर प्रदेश, श्री एन० रवीन्द्रा ,मुख्य वन संरक्षक प्रचार प्रचार श्रीमती अदिति शर्मा सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
