लखनऊ में सजेगा भारत का सबसे बड़ा फार्म महाकुंभ “इंडियन फार्मा फेयर”

संवाददाता।
-11 और 12 जून को गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स,फैजाबाद रोड पर लगेगा फेयर
-देश भर की 70 फार्मा मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां होंगी एक ही छत के नीचे
लखनऊ । इंडियन फार्मा फेयर के निदेशक बलवीर सिंह भंडारी द्वारा भारत का सबसे बड़ा फार्मा फेयर लखनऊ के गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स फैजाबाद रोड पर आयोजित किया जा रहा है। योगेंद्र नाथ दुबे, अध्यक्ष,दवा विक्रेता समिति गोरखपुर एवं जनसंपर्क अधिकारी, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश ने कहा इंडियन फार्मा फेयर फार्मा जगत से जुड़े सभी हितधारकों के लिए एक ऐतिहासिक मंच सिद्ध होगा। गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश के दवा विक्रेताओं को नवीन उत्पादों, आधुनिक तकनीकों एवं व्यापारिक संभावनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रमाणिक दवाओं को बढ़ावा मिले, नकली दवाओं पर प्रभावी अंकुश लगे तथा फार्मा व्यापार अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बने। मैं प्रदेश के सभी दवा विक्रेताओं एवं फार्मा क्षेत्र से जुड़े साथियों से इस महाकुंभ में सहभागी बनने का आग्रह करता हूं वही मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि भारत का सबसे बड़ा फेयर “इंडियन फार्मा फेयर” 11 और 12 जून को लगेगा जिसमें देश भर की 70 से अधिक फार्मा मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां एक साथ एक छत के नीचे एकत्र होंगी इस फेयर का उद्देश्य है कि लखनऊ के लोगों को फार्मा क्षेत्र में नए व्यापार को शुरू करने का सुनहरा मौका मिले तक देश प्रदेश की तरक्की हो और साथ ही नकली दवाइयों के मायाजाल से लोगों को मुक्ति भी मिले।
प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सुधीर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ओसीडीयूपी, योगेंद्र नाथ दुबे अध्यक्ष दवा विक्रेता समिति गोरखपुर, हरीश शाह,अध्यक्ष लखनऊ केमिस्ट असोसिएशन, बी एस भंडारी निदेशक ,इंडियन फार्मा फेयर,मोहनीश त्रिवेदी,अध्यक्ष उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन,अधिवक्ता आशीष त्रिवेदी व विवेक पांडे मौजूद रहे।
