मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत आईटीआई अलीगंज में मारुति सुजुकी का कैंपस ड्राइव, 268 अभ्यर्थियों का चयन

मुख्यमंत्री मिशन

रोजगार के तहत आईटीआई अलीगंज में मारुति सुजुकी का कैंपस ड्राइव,

268 अभ्यर्थियों का चयन

संवाददाता।

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत भारत की बहुराष्ट्रीय वाहन निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी द्वारा टेक्निकल ऑपरेटर (FTE) पद हेतु कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। यह आयोजन हरियाणा के सोनीपत स्थित खरखौदा प्लांट के लिए किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

संस्थान के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार के प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों से अधिकतम अभ्यर्थियों के चयन का अनुरोध किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के लिए प्रेरित करने की बात कही।

प्लेसमेंट अधिकारी एम. ए. खाँ ने जानकारी दी कि कैंपस ड्राइव में कुल 329 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 323 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में सफल हुए। साक्षात्कार के उपरांत 268 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा लगभग ₹32,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले को सफल बनाने में अनुदेशक मकबूल कादिर, जेड रहमान तथा ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *