वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अनतर्गत 76520 पौध रोपित कर समरस वनों की गई स्थापना

संवाददाता अमर
लखनऊ। समाज में एकता, भाईचारा, समानता, स्वतंत्रता व समाजिक न्याय स्थापित करने तथा जाति प्रथा, छुआ-छूत व लैंगिक असमानता के भेद भाव को दूर करने जैसे संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती वर्ष के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ विषयवस्तु पर आधारित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026‘ के अन्तर्गत आज दिनांक 27.07.2026 को प्रदेश में 76520 पौध रोपित कर समरस वनों की स्थापना की गयी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति महोदया ने 14.04.2026 को सामाजिक न्याय, समानता तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता के प्रतीक अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक, समाज सुधारक तथा संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में गांधी नगर में आयोजित सामाजिक समरसता महोेत्सव के अवसर पर पौध रोपित कर समरस वन की स्थापना कर वृक्षारोपण के माध्यम से सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का निर्देश दिया था। उक्त क्रम में आज 27.07.2026 को प्रदेश में समरस वन स्थापित किये गये।
आज 27.07.2026 कोे प्रदेश के प्रत्येक जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय तथा विकास खण्ड में न्यूनतम 01 हे0 क्षेत्र में नीम, बरगद, पीपल, पाकड़, आम, गूलर, इमली, सहित स्थानीय जलवायु व मृदा के अनुकूल 135 देशज पौध रोपित कर समरस वनों की स्थापना की गयी।
प्रदेश में स्थापित समरस वन वृक्षारोपण के माध्यम से सामाजिक सद्भाव बढ़ाने के संदेश को बढ़ावा दे रहे है। वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा समरस वनों की स्थापना समाज कल्याण विभाग में सक्रिय सहयोग व सहभागिता प्रदान की।
