राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् की गोमतीनगर व्यापार मंडल इकाई द्वारा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले विद्यार्थियों की पुण्य स्मृति एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पत्रकारपुरम चौराहे पर किया

दिनांक 2 जुलाई 2026 की संध्या पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् की गोमतीनगर व्यापार मंडल इकाई द्वारा अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले विद्यार्थियों की पुण्य स्मृति एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पत्रकारपुरम चौराहे पर किया गया। शान्ति सभा में दिवंगत पुण्य आत्माओं के लिए प्रार्थना की गई। सभा में उपस्थित गोमतीनगर के व्यापारी बंधुओं द्वारा इस हृदय विदारक घटना की कठोर शब्दों में निंदा की गई। सभी ने नम आँखों से संकल्प लिया कि हम सब मिलकर सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर रेहान अहमद ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा की इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जायेग जिससे किसी की जान या माल का खतरा उत्पन्न होता हो गोमतीनगर व्यापार मंडल के अनुराग वर्मा न्यू टी पी ज्वेलर के राजीव रमन अनुराग सोनी देवेश कुमार यादव एवं शारिक मलिक ने कहा कि विद्यार्थी देश का होनहार भविष्य थे इन मासूम विद्यार्थियों की असमय मृत्यु ने हम सभी को व्यथित कर दिया है साथ ही सभी ने अपील करी कि सभी व्यापारी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करें एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद् के मुख्यालय अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि सभा में पधारे गोमतीनगर के व्यापारियों से अपील करी कि सरकार द्वारा स्थापित मानकों की अंदेखि बिल्कुल न करें साथ ही अग्निकांड में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का ज्ञापन शासन को सौंपा जाएगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा मे पधारे सकड़ों व्यापारियों का आभार व्यक्त किया एवं आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कृपया चैनल को सब्सक्राइब लाइक शेयर कमेंट सपोर्ट जरूर करें ।
