उत्तर प्रदेश आम महोत्सव आगामी 3 से 5 जुलाई तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ मे आयोजित किया जायेगा

संवाददाता।
लखनऊ। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को तीन दिवसीय आम महोत्सव 2026 के संबंध में की प्रेस वार्ता
इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सम्मान देना और उत्तर प्रदेश की बागवानी फसलों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में स्थापित करना है
तीन दिवसीय इस महोत्सव में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में वर्गीकृत हैं।
-उत्तर प्रदेश देश में आम उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, जहाँ 3.27 लाख हेक्टेयर में 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 26.22 प्रतिशत है।
उत्तर प्रदेश से आम और पल्प के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में 2.63 करोड़ रूपये मूल्य का 404 मीट्रिक टन निर्यात हुआ था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 12.67 करोड़ रूपये मूल्य का 3,563 मीट्रिक टन हो गया।
उत्तर प्रदेश का आम यूनाइटेड किंगडम, यूएई, सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर और रूस जैसे देशों को निर्यात किया जा रहा है।
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और अमरोहा में आधुनिक मैंगो पैक हाउस स्थापित किए गए हैं, जहाँ अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत आम की प्री-प्रोसेसिंग, हॉट वाटर ट्रीटमेंट और ग्रेडिंग-पैकिंग की जाती है।
बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता और आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बागवानों के लिए उन्नत बागवानी तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, कीट-व्याधि नियंत्रण और विपणन पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी।
पहली बार 04 जुलाई, 2026 को ‘जन भवन’, लखनऊ में ‘आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के निर्यातक, फूड प्रोसेसिंग कंपनियां और प्रगतिशील बागवान हिस्सा लेंगे।
मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बागवानी विभाग के प्रतिनिधि, बागवान और निर्यातक भी इस महोत्सव में शामिल होंगे।
