मैक्स हॉस्पिटल में पेंशनरों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ

संवाददाता।
लखनऊ I ईपीएस- 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9 वां स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया गया I जिसमें 75 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनरों को स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया I पेंशनरो ने न्यूनतम पेंशन वृद्धि के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया I कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी, राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर, प्रांतीय महामंत्री आर एन द्विवेदी,संगठन मंत्री पी के श्रीवास्तव ,मुख्य समन्वयक उमाकांत सिंह,प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे,जयराम वर्मा पीताम्बर भट्ट, कासिम रजा, आदि ने अपने-अपने विचार रखें I
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल गोमती नगर द्वारा वृद्गजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया Iजिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ जनों के प्रमुख रोगों की जानकारी, सावधानियां एवं उपचार पर व्याख्यान दिया गया I साथ ही आँखों, दांतों, ब्लडप्रेशर ,ब्लड शुगर,कोलेस्ट्रॉल,यूरिक एसिड आदि की निशुल्क जांच की गई I कार्यक्रम में परिवहन निगम ,आवश्यक वस्तु निगम,एच ए एल ,अपट्रIन, पी सी एफ, आईटीआई,सीड कॉरपोरेशन आदि कई विभागों केपेंशनरों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
