विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटी है सरकार केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटी है सरकार
केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री


-12 साल- विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ ।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जनपद कानपुर नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता भी की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान समृद्धि और नारी शक्ति के उत्थान को केंद्र में रखकर सरकार विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज देश में योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है।
श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपनी सरकार का आधार बनाया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प जनभागीदारी से ही पूरा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से आह्वान किया कि वे इस संकल्प को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने कहा कि जनता ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन की राजनीति को स्वीकार किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश में भी जनता के आशीर्वाद से विकास और जनकल्याण का अभियान निरंतर आगे बढ़ेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ है। सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी, सांसद श्री रमेश अवस्थी जी, विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी, विधायक श्री महेश त्रिवेदी जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *