ग्रीष्मकालीन बोधि पथ कार्यशाला डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल मे की गई शुरुआत

ग्रीष्मकालीन बोधि पथ कार्यशाला डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल मे की गई शुरुआत


संवाददाता।

-अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान,लखनऊ, संस्कृति विभाग,उ०प्र० द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ,चिनहट, लखनऊ के तत्वावधान में आज ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के अंतर्गत बोधि-पथ कार्यशाला डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल,चिनहट लखनऊ में शुरू की गई

लखनऊ। डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल मे हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व प्रधान उत्तरधौना,संदीप सिंह (रिंकू) उपस्थित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ साथ ही मुख्य अतिथि को मोमेंटों एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ एवं संस्कृति विभाग,उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित यह कार्यशाला प्रदेश के युवाओं एवं छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने की एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। कार्यशाला में बौद्ध दर्शन और पर्यावरण के गहरे संबंध को अत्यंत सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया गया तथा भगवान बुद्ध के करुणा,अहिंसा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जैसे सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया।यह आयोजन न केवल पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करने का माध्यम बना,बल्कि युवाओं को प्रकृति के साथ संतुलित एवं उत्तरदायी जीवन जीने की प्रेरणा भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के पहले दिन शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित लगभग 200 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विक्रम सिंह ने भी पधारे हुए अतिथि का स्वागत एवं धन्यवाद के साथ आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *