उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया

संवाददाता।

-उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में जन्मदिन समारोह का हुआ आयोजन

-प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारियो ने केक काटा

-व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने राजनाथ सिंह जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की

लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में संगठन के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं राजधानी के व्यापारी शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एवं संगठन के पदाधिकारियों ने दीप जलाए तथा केक काटा और लोगों में मिष्ठान वितरण किया। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा राजनाथ सिंह व्यापारियों के हितैषी एवं देश की सीमाओं के रक्षक है। उन्होंने लखनऊ के लिए अद्भुत काम किया है तथा लखनऊ का यह सौभाग्य है कि वो लखनऊ के सांसद हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की

जन्मदिवस समारोह में संगठन के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी ,नगर महामंत्री राजीव शुक्ला ,प्रदेश उपाध्यक्ष शेखर कुमार,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामष सुंदर अग्रवाल,ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान प्रवीण मिश्रा, हेमंत कुकरेजा, आशीष शर्मा, अजय शर्मा, नितिन काकरिया, अक्षय सिंह ,आयुष पाल ,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *