समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक हुई संपन्न

 

समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक हुई संपन्न

संवाददाता।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने की एवं संचालन व्यापार सभा प्रदेश सचिव संतोष सेठिया ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान मौजूद रहे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यापार सभा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बैठक में उपस्थिति सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद लखनऊ के प्रत्येक बूथ पर व्यापार सभा द्वारा कम से कम 5 नये मतदाताओं के नाम जोड़े जायेंगे, साथ ही आगामी विधान परिषद स्नातक/शिक्षक चुनाव में बने हुए मतदाताओं की जांच कर और नये स्नातक मतदाताओं के नाम व्यापार सभा द्वारा बढ़ाये जायेंगे। साथ ही समाजवादी व्यापार सभा, लखनऊ के संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आये हुए व्यापारी भाईयों ने एकजुट होकर क्षेत्रीय दुकानदारों से मिलकर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराने एवं 2027 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव महेश सिंह लोधी, प्रदेश सचिव एवं लखनऊ मण्डल प्रभारी व्यापार सभा शुभम राय, प्रदेश सचिव सहदेव शर्मा, राजेश राय, लालचन्द्र यादव, उमाशंकर गुप्ता,नुरूल हुदा,रवि वर्मा, अभिषेक,विशाल श्रीवास्तव,आनन्द रस्तोगी, इमरान अहमद, राजकुमार गौतम, अरशद अली फारूखी, कमलेश गौतम एवं अंकुर रस्तोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *