उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने माधव सदाशिव राव गोलवलकर की पुण्य तिथि उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने लखनऊ कैम्प कार्यालय मे माधव सदाशिव राव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
केशव प्रसाद मौर्य ने माधव सदाशिव राव गोलवलकर की पुण्यतिथि पर उनके जीवन दर्शन पर भी प्रकाश डाला।कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
