कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका

कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा इलाका

  

बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज 14 अगस्त 2026 को जिला बाराबंकी के कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन बड्डूपुर थाने के पास से कुर्सी थाने से थोड़ा आगे तक किया गया।

यह तिरंगा यात्रा सुबह करीब 11:30 बजे आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के एडवोकेट शानेन्द्र वर्मा, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं चुनाव प्रभारी जिला बाराबंकी, के कुशल नेतृत्व में शुरू हुई। यात्रा में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल, कार तथा पैदल शामिल होकर पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों द्वारा “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान थाना बड्डूपुर पुलिस एवं कुर्सी थाना पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। यात्रा के प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक पुलिस प्रशासन लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रहा, जिससे तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकाली गई इस विशाल तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *