रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी एवं मॉर्निंग वॉकर ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग   दिवस  21 जून 2026 पर भव्य आयोजन 

रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी एवं मॉर्निंग वॉकर ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग   दिवस  21 जून 2026 पर भव्य आयोजन किया गया

लखनऊ, 21 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी एवं मॉर्निंग वॉकर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आज प्रातः लोहिया पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक श्री श्रवण जायसवाल द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास किए। योग प्रशिक्षक श्री जायसवाल ने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनता है।”

इस अवसर पर रोटरी के वरिष्ठ नेता PDG रोटेरियन रंजीत सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।”

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चतुर्वेदी, सचिव रोटेरियन मनीन्द्र सक्सेना, रोटेरियन अमरीश माथुर, रोटेरियन श्याम पचौरी, रोटेरियन रंजीत सिंह, रोटेरियन शंभू चंदानी, रोटेरियन बबिता माथुर, रोटेरियन शिवेंद्र माथुर सहित अनेक रोटेरियन्स, मॉर्निंग वॉकर्स एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए योग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वस्थ तन, स्वस्थ मन — योग बने जीवन का अभिन्न अंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *