हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ का पोस्टर किया गया रिलीज

संवाददाता।
नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026” सहित “स्वीट 60” की भी दिलचस्प प्रतिस्पर्धाएं बनेंगी आकर्षण
लखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार 16 अगस्त को “हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ” का आयोजन गोमती नगर विराज खंड स्थित होटल क्लासिक कलेक्शन निकट हैनीमैन चौराहा में किया जा रहा है। यह आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा। इसमें सौन्दर्य और टैलेंट के एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रतियोगिताएं होगी। इसका पोस्टर मंगलवार 4 अगस्त को रेल विहार कॉलोनी परिसर में नव अंशिका की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी और रेल विहार सोसाइटी की गरिमा श्रीवास्तव और रचना सिंह के द्वारा जारी किया।
इस अवसर पर उपस्थित नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि “हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ” में रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो आकर्षण का केन्द्र बनेगा वहीं नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 और स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन 2026 के साथ ही बेस्ट हेयर स्टाइल, ड्रेस, स्माइल, पर्सनैलिटी, परफार्मेंस, रैंप वॉक, मेकअप, डांस, टैलेंट, मेंहदी, सुंदरी,कजरा, चूड़ी श्रंगार,एक्सप्रेशन, सिंगर,आर्नामेंट, फुटवियर और नेल्स के टाइटल अवार्ड भी दिए जाएंगे। इच्छुक महिलाएं दूरभाष 9721700025 और 9335222238 पर भी संपर्क कर सकती हैं। इससे सम्बंधित जानकारियां और फेसबुक लिंक facebook.com/nishu.tyagi.7792 पर भी अपलोड की जाएंगी।
इसके सह-संयोजक थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दबीर सिद्दीकी ने बताया कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। जो कि इस साल शनिवार 15 अगस्त को है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण इस साल इसे उसके अगले दिन रविवार 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव, शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। झूलों और गीतों का आनंद लेती युवतियां और महिलाएं प्रकृति की उमंग से सराबोर होते हुए हरे रंग के लहंगे, चोली, सलवार सूट और साड़ी को पहन कर इस प्रकृति पर्व को मनाती हैं। ऐसे में नए दौर की महिलाओं की रुचि अनुरूप इस बार “हरियाली उत्सव सीजन फाइव – खुशहाल लाइफ” का आयोजन भी नए रूप में किया जा रहा है।
