विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज ऑफ मैंनेजमेन्ट लखनऊ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज ऑफ मैंनेजमेन्ट लखनऊ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल कालेज ऑफ मैंनेजमेन्ट लखनऊ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाददाता।

-पर्यावरण संरक्षण जागरूकता एवं सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लखनऊ। कार्यक्रम का शुभारम्भ ईको वाक (Eco Walk) से हुआ जिसमें कालेज के विभिन्न विभागाध्यक्ष, फैकल्टी, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कीं। ईको वाक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्रदूषण नियन्त्रण के महत्व का संदेश जनसामान्य तक पहुँचाया गया।

इसके उपरान्त पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ के रूप में मुख्य अतिथि मेवा लाल ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किये एवं लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सह-संस्थापिका एवं अतिरिक्त अधिशासी निदेशिका इं. पूजा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा, संरक्षा एवं संवर्द्धन हम सभी देशवासियों की सामूहिक एवं व्यक्तिगत जिम्मेदारी है अतः हम सब मिलकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लें।

संस्थान के निदेशक महोदय ने अपने संबोधन में पर्यावरण को संरक्षित करनें की अपील की तथा कहा कि हमें अपनी प्रकृति को नष्ट होने से बचाना है तथा उन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित कियां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *