आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में  SCIMAX थिएटर में नई SCIMAX फुल डोम फिल्म “द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट” का सफलतापूर्वक प्रीमियर आयोजित

आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में  SCIMAX थिएटर में नई SCIMAX फुल डोम फिल्म “द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट” का सफलतापूर्वक प्रीमियर आयोजित 

संपादक  अमर कृष्ण मिश्र

आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में 19 जून 2026 को SCIMAX थिएटर में नई SCIMAX फुल डोम फिल्म “द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट” का सफलतापूर्वक प्रीमियर आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथिश्री वी. पी. गौर, उप महानिदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण लखनऊ थे। इस अवसर पर डॉ. मुकुंद शर्मा, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ एवं श्री हेमंत कुमार, निदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा 300 से अधिक आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।नई फिल्म दर्शकों को 360 डिग्री इमर्सिव सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है, जो उन्हें डायनासोरों की प्रागैतिहासिक दुनिया की रोमांचक यात्रा पर ले जाती है तथा नवीन वैज्ञानिक खोजों के माध्यम से उनके विकास और इतिहास से परिचित कराती है। फिल्म को दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहा गया और विज्ञान, शिक्षा एवं मनोरंजन के अनूठे समन्वय की प्रशंसा की गई।

अपने संबोधन में श्री. वी. पी. गौर ने वैज्ञानिक जागरूकता के प्रसार में आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कार्यालय विज्ञान नगरी के समीप स्थित होने के कारण वे पिछले 35 वर्षों से इसकी प्रगति के साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान नगरी ने अपनी विभिन्न दीर्घाओं, शैक्षिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनों एवं इंटरैक्टिव सुविधाओं के माध्यम से समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और विज्ञान संचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एक प्रतिष्ठित भूवैज्ञानिक होने के नाते श्री गौर ने डायनासोरों के इतिहास पर रोचक व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। उन्होंने डायनासोरों की उत्पत्ति, उनकी शारीरिक संरचना, विकासक्रम तथा विलुप्त होने के कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर इन प्राचीन जीवों के बारे में हमारी समझ लगातार विकसित हो रही है। उनका व्याख्यान उपस्थित दर्शकों, विशेषकर विद्यार्थियों, के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

फिल्म के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इसकी भव्य प्रस्तुति और अत्याधुनिक तकनीक की सराहना की। एक आगंतुक ने आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी विश्वस्तरीय सुविधा अब लखनऊ में उपलब्ध होना गर्व की बात है। उन्होंने फिल्म कोफाइव स्टार मूवी अनुभव”बताते हुए कहा कि यह मनोरंजन के साथ-साथ विज्ञान सीखने का भी उत्कृष्ट माध्यम है।

कार्यक्रम का समापनश्री राम कुमार, शिक्षा अधिकारी, आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊद्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

द ग्रेट डायनासोर सीक्रेट”का शुभारंभ आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ की विज्ञान संचार को नवीन एवं आकर्षक माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है तथा लोगों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और सीखने की भावना को प्रोत्साहित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *