अखिलेश कुमार श्रीवास्तव बनाए गए पेंशनर्स स्मारिका के संपादक

अखिलेश कुमार श्रीवास्तव बनाए गए पेंशनर्स स्मारिका के संपादक

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के नवंबर 2026 में प्रस्तावित अधिवेशन के अवसर पर प्रकाशित की जाने वाली स्मारिका का संपादन कार्य अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया है।
उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व प्रांतीय महामंत्री ओंकार नाथ तिवारी ने बताया कि अखिलेश कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में वार्षिक पत्रिका (सचिवालय)दर्पण के संपादक तथा उत्तर प्रदेश सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति (स्कल्पर) के संस्थापक अध्यक्ष हैं और कई वर्षों से (सचिवालय दर्पण) पत्रिका का प्रकाशन कर रहे हैं। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव प्रस्तावित स्मारिका को पेंशनर्स के लिए हितकारी एवं उसे सुरुचिपूर्ण बनाने मैं अपने अनुभव एवं दक्षता का पूरा उपयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *