36वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
पं. रामपाल त्रिवेदी
बप्पा जी के बताए रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है – मोहनीश त्रिवेदी
लखनऊ । रामपाल त्रिवेदी सेवा संस्थान द्वारा शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष लखनऊ,25 वर्षों तक मलिहाबाद व बीकेटी से अजेय विधायक रहे एवं रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज गोसाईगंज लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष/प्रबंधक श्रद्धेय पंडित रामपाल त्रिवेदी जी की 36वीं पुण्यतिथि में बप्पा जी को याद करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि बाबा जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जवानी के 12 वर्ष विभिन्न आंदोलनों में अंग्रेजों की जेल में काटने के साथ उनकी यातनाओं को सहा पर कभी अंग्रेजों के आगे अपने घुटने नहीं टेके। आजादी के पश्चात जब वो प्रथम बार विधायक बने तो उसके पश्चात 25 वर्षों तक जनता की सेवा अजेय विधायक रहते करते रहे।वही संस्था के महासचिव आशीष त्रिवेदी ने कहा कि जहां आज एक बार पार्षद बन कर लोग करोड़ों रुपए जमा कर लेते वही बप्पा जी 25 वर्षों तक अजेय विधायक तमाम डिस्ट्रिक बोर्डो के चेयरमैन रहते हुए भी अपने अंतिम समय में परिवार के लिए मात्र 1245 रूपये छोड़ कर गए जिसे आज भी परिवार की गर्व की अनुभूति होती है कि वो एक ईमानदार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज है। बप्पा जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले में मुख्यरूप से धीरज त्रिवेदी,मानस त्रिवेदी,अंशुल त्रिवेदी, अख्तर खान, एजाज खान,दिवाकर प्रताप सिंह,अशोक मिश्रा,विवेक पांडे,वसीम अहमद, कौशिक त्रिवेदी, ऋषिक त्रिवेदी सहित दर्जनों सामाजिक,राजनैतिक व पारिवारि लोग उपस्थित रहे।
