Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिव मंदिर एल्डेको पर 251 कन्याओं का कन्या भोज


संवाददाता।
 लखनऊ के शिव मंदिर एल्डेको पर 251 कन्याओं का कन्या भोज कराया गया जिसमें सभी कन्याओं को मिष्ठान फल एवं दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया गया आप बता कि नवरात्रि कंजक पूजन में एक छोटे बच्चे को भी पूजा जाता है। कन्या पूजन में बैठाए जाने वाले बच्चे को लांगूर, लांगूरिया या बटुक कहा जाता है। लांगूर को बाबा भैरव का सौम्य रूप माना जाता है। 
नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन किया जाता है। नवरात्रि का महापर्व अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन के साथ ही सम्पन्न माना जाता है। कन्या पूजन से एक दिन पहले लोग व्रत रखते हैं और अगले दिन कन्या पूजन करके अपना व्रत खोलते हैं। पौराणिक मान्यता है कि नवरात्रि पर 5 या 7 कन्याओं का पूजन करना चाहिए। कन्या पूजन के साथ ही एक बालक को भी पूजा जाता है यानि कन्याओं के बीच एक बालक को भी भोजन कराया जाता है। कन्या पूजन में शामिल इस बालक को लंगूर लांगूर लांगुरिया बटुक भी कहा जाता है। शिव मंदिर एल्डेको पर 251 कन्याओं का कन्या भोज कराया गया जिसमें जिसमें मुख्य रूप से उतरेठिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना महामंत्री चंदन गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू संरक्षक श्री सत्येंद्र सिंह संरक्षक एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह उपाध्यक्ष मेहताब मीडिया प्रभारी आरके मिश्रा संगठन मंत्री पिंटू कश्यप सदस्य सर्वेश यादव एवं समस्त व्यापारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments