Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा सर्वव्यापी, सर्वग्राही और सर्वस्पर्शी संगठन निर्माण में विश्वास रखती है

...
संवाददाता। लखनऊ 
सदस्यता अभियान पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को एक पर्व के रूप में मानती है हम सब कार्यकर्ता मिलजुल कर अत्यंत उत्साह के साथ इसमें जुटते हैं।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी के द्वारा सदस्यता ग्रहण करी। उसके बाद उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी ने मुख्यमंत्री योगी जी को और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ मुझे और अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीयों को सदस्य बनाने का काम किया है।

सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ कल शाम 5:00 बजे तक 27000 से अधिक लोग ऑनलाइन भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके थे। भारतीय भारतीय जनता पार्टी के प्रति जन-जन में जो विश्वास है ऐसा अन्य किसी पार्टी के प्रति देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी और दूसरी पार्टी में बडा अंतर है। भारत निर्वाचन आयोग में करीब 1500 दल रजिस्टर्ड है जिसमें भारतीय जनता पार्टी पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था से कार्य करते हुए जब सदस्यता अभियान आरंभ करती है तो जन-जन तक पहुंचाने का काम करती है। भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वाग्रही और सर्वस्पर्शी संगठन बनाने में भरोसा रखती है।
 हम सबको साथ लेकर जोड़ने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने गठन काल से पहले जनसंघ ने और 1980 से भारतीय जनता पार्टी ने कठिनाइयों के साथ एक लंबा सुहाना सफर तय किया है। भारत माता के तिरंगा को दुनिया सर्वोच्च शिखर की ओर देखें यह भारतीय जनता पार्टी के प्रणेताओं और नेतृत्व की चाहत थी हम इस दिशा में आज तेजी से आगे बढ़ रहे हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिहाज से बनी और मोदी जी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बने।
 भारतीय जनता पार्टी तीसरी और चौथी पीढ़ी के लोगों को साथ लेकर आगे चल रही है। जिनके दादा और पर दादा ने पार्टी में काम किया है आज उनके नाती पोते भी भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी के अतिरिक्त जो भी अन्य पार्टी है उसमें जो भैया की पार्टी है वह पिताजी से उन्होंने कैसे हासिल किया और भैया के बाद कौन आएगा तो सब बता देंगे कि भैया के बाद जब बेटा बड़ा जवान होगा तो पार्टी का अध्यक्ष वही बनेगा और कांग्रेस पार्टी का नेता कौन होगा तो गांव का व्यक्ति भी बता देगा और दिल्ली में रहने वाला व्यक्ति भी बता देगा कि राहुल गांधी के बाद यदि वह शादी कर लेते हैं तो उनका पुत्र और पुत्री ही शादी के बाद कमान संभालेगा और नहीं तो प्रियंका गांधी के।

देश के किसी कोने में देखें आपको अन्य पार्टियों ने देश के लोगों को गुमराह करने का कार्य किया है।
 लेकिन भारतीय जनता पार्टी का इतिहास देखेंगे तो 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से कुर्सी इसलिए छोड़ दी कि देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक तिरंगा फहराएंगे और इस देश में दो निशान दो प्रधान नहीं चलेंगे। 
पंडित दीनदयाल जी ने एकात्म मानववाद की विचारधारा को आगे बढ़ाया। अंतिम व्यक्ति जिसकी झोपड़ी में आज तक विकास की धारा नहीं पहुंची उसको मुख्य धारा में लाकर उसके चेहरे पर मुस्कान डालने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कर रही है। अटल जी जैसा व्यक्तित्व जो जब बोलते थे तो पक्ष विपक्ष सब ध्यान से सुनते थे। जब कांग्रेस सरकार थी तब भी यूएन में भारत का झंडा लेकर अटल जी गए थे ।

हमारा अतीत तो सुनहरा है ही और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को स्वर्णिम भारत बनाने वाला नेता के रूप में मौजूद हैं ।आज वर्तमान से लेकर भविष्य तक देश एक सुनहरे भारत की ओर देख रहा है। 

सदस्यता अभियान के अवसर पर हमारे कार्यकर्ता घर-घर गली-गली मोहल्ले और कस्बे में जाएंगे और एक-एक व्यक्ति को जोड़कर एक विशाल परिवार के रूप में पार्टी को खड़ा करने का कार्य करेंगे।

भाजपा ने सबसे पाले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15, 2017 (विशेष सदस्यता) 2019 में किया था।

2016 में उत्तर प्रदेश में 1.86 करोड़ लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाये गये थे।

2019 में 90 लाख अतिरिक्त लोगों की सदस्यता दिलाई गई थी।

• इस तरह से 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में कुल 3.03 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने। 1.83 करोड़ सदस्यों को वैरीफिकेशन भी किया गया था।

• प्रदेश में कुल 1.12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने थे। जो भाजपा के प्रदेश से लेकर बूथ तक पदाधिकारी वर्ग में शामिल रहे।

• 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है। जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 88 00 00 2024 पर मिस्डकॉल देना है। जिसके बाद मैसेज द्वारा आपका सदस्यता कोड मिलेगा। इसी के साथ एक लिंक आयेगा जिसपर जाकर सभी को डिजिटल फार्म भरना होगा जिसको सबमिट करते ही सदस्य का सदस्यता कार्ड बनकर आ जायेगा।

• अभियान का शुभारम्भ दिनांक 02 सितम्बर 2024 को मा० प्रधानमंत्री जी को मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा सदस्य बनाकर किय गया है।

• प्रदेश में दिनांक 03 सितम्बर में मा० मुख्यमंत्री / प्रदेश अध्यक्ष / मा०उप-मुख्यमंत्री द्वय द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

• मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा शुभारंभ करने के साथ ही दिनांक 2 सिम्बर सायं 5 बजे से 03 सितम्बर सायं 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सदस्यता ग्रहण कर चुके थे।

• इसके बाद दिनांक 04 05 सितम्बर को मा० प्रभारी मंत्री एवं जिला प्रभारी मा० सांसद, विधायक, पदाधिकारी द्वारा प्रदेश सदस्यता अभियान का शुभारम्भ अपने अपने जिलों में किया जा रहा है।

• 31 अगस्त 2024 को हमने सभी बूथ समितियों की तैयारी बैठक की है। इस बैठक में जनप्रतिनिधि, जिला एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारी बूथों पर गये थे। प्रदेश के सभी 1,62,012 बूथों पर बूथ समितियों को सदस्यता का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके पहले प्रदेश स्तर पर कार्यशाला 20 अगस्त को एवं जिलों में कार्यशालाएं 22 अगस्त से 24 अगस्त तक की गई। मोर्चा, मण्डल स्तर पर कार्यशालएं 26 से 28 अगस्त तक की गईं थी।

• भाजपा सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 02 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक चलेगा।

• भाजपा सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

• भाजपा की सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

• प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाना है।

एक मोबाइल नंम्बर से एक ही सदस्य बन सकता है।

1 से 15 अक्टूबर के बीच समाज के विभिन्न वर्गों, जातियो समूहों को नाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा और विभाग एवं प्रकोष्ठ को "समूह विशिष्ट संपर्क आयोजित करना है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान व पूर्व म० सांसद मा० विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष महापौर, जिला पंचायत सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्र पदाधिकारी, मोर्चा, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल टीम, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सभी को सदस्यता करानी है।
सदस्यता अभियान से जुड़े किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए भाजपा की हेल्प लाईन नं०- 8880147147 पर संपर्क कर सकते हैं।

नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान 2024 निरंतर कार्यकर्ताओं की मेहनत से एक ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है । कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज 240 से ज्यादा सांसद 1500 से ज्यादा विधायक और 18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली भारतीय जनता पार्टी बनी है।  

हजरतगंज स्थित चरन प्लाजा में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल , विधायक ओपी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, सुधीर हलवासिया, अंजनी श्रीवास्तव और सदस्यता अभियान टोली के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments