Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अग्रवाल शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष बने लोकराम अग्रवाल, मंत्री मनोज कुमार हवेलिया और मीडिया प्रभारी बने सुधीश गर्ग

...
 संवाददाता। लखनऊ 
-जीतने के बाद पूरी टीम ने खाटूश्याम मन्दिर जाकर दर्शन किये

लखनऊ। अग्रवाल शिक्षा संस्थान का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। महाराजा अग्रसेन टीम के लोकराम अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन टीम के सुरेश कुमार अग्रवाल को करीब 44 मतों से मात दी। नौ मत अवैध घोषित हुए। 
संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि सभी प्रमुख पदों पर कब्जा रहा। 37 पदों में से 35 सीटों पर लोकराम टीम ने जीत दर्ज करायी। तीन उपाध्यक्ष पदों पर क्रमशः पवन कुमार गोयल, हरीराम अग्रवाल और मदन गोपाल गुप्ता विजयी घोषित हुए। मनोज कुमार हवेलिया मंत्री पद पर जीते। उन्हें 513 मत मिले। 542 मतों के साथ राजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने। संयुक्त मंत्री पद पर मनीष अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज की। उन्हें 755 वोट मिले। शिक्षा मंत्री पद पर नीलेश अग्रवाल 'टाटा' ने लंबे मार्जिन के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पछाड़ा। वहीं, मीडिया प्रभारी पद पर 685 मत पाकर सुधीश गर्ग ने जीत दर्ज कर लंबे मार्जिन के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को पछाड़ा।
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर से अध्यक्ष पद पर श्री आशीष कुमार अग्रवाल 381 मतों से ,मंत्री पद पर श्री राजीव कुमार अग्रवाल 79 मतों से व कोषाध्यक्ष के पद पर श्री नीरज कुमार अग्रवाल 24 मतों से विजय हुए।

इसके अतिरिक्त 12 कार्यकारिणी सदस्य भी विजयी हुए हैं। रविवार को अग्रवाल शिक्षा संस्थान समेत अन्य इकाइयों का चुनाव हुआ। मोतीनगर, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में हुए मतदान के दौरान पूरे दिन गहमागहमी रही। सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। चुनाव में कुल 1,289 मतदाताओं में से 5 बजे तक 1,103 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिससे मतदान प्रतिशत लगभग, 85 प्रतिशत रहा। जीतने के बाद पूरी टीम खाटूश्याम मन्दिर जाकर दर्शन किया। 

सबसे ज्यादा वोट से जीते सुधीर हलवासिया

 संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि सभी 75 कंडीडेट में सर्वाधिक मत पाने वाले सुधीर एस हलवासिया रहे। उन्हें 810 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर करीब 540 मतों से जीत दर्ज की।

Post a Comment

0 Comments