Hot Posts

6/recent/ticker-posts

7 से 17 सितंबर तक श्री गणेश महोत्सव का आयोजन झूलेलाल वाटिका में किया जाएगा

...
संवाददाता।
-महल में विराजेंगे
भगवन श्री गणेश
मनौतियों के राजा
 का उत्सव 7 सितम्बर से

 -14000 वर्ग फुट में बन रहा पंडाल झूलेलाल वाटिका पर गणेश उत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 19 वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 7 से 17 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जाएगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाले शहर के सबसे बड़े श्री गणेश महोत्सव के लिए विशाल पंडाल तैयार हो रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम स्थल झूलेलाल वाटिका पर 5 सितम्बर 2024 को प्रेसवार्ता के दौरान संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पण्डाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बप्पा के दरबार थीम का मुख्य द्वार महलनुमा बन रहा है इसकी ऊंचाई 85 फीट होगी। पंडाल करीब 14000 वर्ग फुट में वातानुकूलित वाटर प्रूफ तैयार किया जा रहा है। भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बप्पा के पंडाल में दक्षिण भारतीय शिल्प की झलक दिखाई देगी।

अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। पंडाल के बाहर 16 हजार वर्ग फीट में कुर्सियां डाली जाएंगी। जिसपर लोग खुले में बैठकर बप्पा के भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार आम भक्तों श्र‌द्धालुओं का 10 करोड का बीमा कराया गया है। मनौतियों के राजा भगवान श्री गणेश का 25 लाख रुपए का बीमा कराया गया है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 5:30 फुट (साढ़े पांच फुट) की मुंबई के सि‌द्धिविनायक की तर्ज पर तैयार की गई है। राजधानी के मूर्तिकार श्रवण प्रजापति श्री गणेश जी मुर्ति को तैयार कर रहे हैं। बप्पा की मूर्ति 6 सितंबर को पंडाल में पहुंचेगी। संस्था द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से 25 महिला व 25 पुरुष सुरक्षाकर्मी व्यवस्था देंखेंगे। इसके अलावा पूरे पंडाल में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शासन प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के नेतृत्व में होंगे।
कमेटी के सदस्य संजय सिंह गांधी ने बताया कि हर साल करीब 82 हजार चिट्ठियां लिखी जाने वाले बप्पा के
दरबार में इस बार लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट-फूड एवं
आइस्क्रीम की दुकानें व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का रूप दिया जा रहा है।
महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकारके झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन,शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण रहेंगे। अखिलेश बंसल ने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 60:00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। विगत वर्षों की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 60:00 बजे तक श्र‌द्धालु लिख सकते हैं।
शोभा यात्रा 17 सितम्बर को, मूर्ति का होगा भू विसर्जन
17 सितम्बर को मनौतियों के राजा की शोभा यात्रा झूलेलाल वाटिका से प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होकर विश्ववि‌द्यालय मार्ग, आईटी चौराहा, रामकृष्ण मठ, शंकरनगर, नजीरगंज, डालीगंज होते हुये झूलेलाल वाटिका पर समाप्त होगी। विसर्जन शोभा यात्रा निकलने के बाद गणेश प्रतिमा का झूलेलाल वाटिका के पास भू विसर्जन किया जायेगा।
प्रेसवार्ता में कमेटी के देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, मुकेश शुक्ला, मुकेश जिन्दल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल मौजूद रहे।
उत्सव के मुख्य आकर्षण
09- सितम्बर- गजरा, रात्रि 8:00 बजे
11- सितम्बर- दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे
12- सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे
13- सितम्बर- सिन्दूराभिषेक मध्यान्ह 12 बजे,
15- सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे
16- सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 80:00 बजे।

Post a Comment

0 Comments