Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा उ०प्र० की प्रान्तीय कार्यसमिति एवम् प्रदेश भर के वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एवम् शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुआ


...
संवाददाता। 
लखनऊ। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा उ०प्र० की प्रान्तीय
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा उ०प्र० की प्रान्तीय कार्यसमिति एवम् प्रदेश भर के वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एवम् शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुआ
माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा उ०प्र० की प्रान्तीय कार्यसमिति एवम् प्रदेश भर के वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एवम् शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुआ
 कार्यसमिति एवम् प्रदेश भर के वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक एवम् शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एक आवश्यक बैठक दारुलशफा बी ब्लाक के कामन हाल में प्रदेश अध्यक्ष चौ० उमाशंकर पटेल, रायबरेली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० रामवीर सिंह यादव अलीगढ एवम् राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन यादव समदर्शी बलिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश के वित्त-विहीन शिक्षक एवम् शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का मानदेय दिया जाय। बैठक में प्रदेश भर के पचहत्तर जिलों में जिला सम्मेलन कर संगठन का पुर्नगठन किया जायेगा । यदि वित्त विहीन शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शीघ्र ही मानदेय नहीं दिया गया तो प्रदेश व्यापी आन्दोलन चलाया जायेगा। वर्तमान सरकार द्वारा हाईस्कूल एवम् इण्टरमीडिएट की नवीन मान्यता हेतु जमीन, प्राभूत कोष, सुरक्षित कोष जो बढाया गया है वह अनुचित है। उसे वापस लिया जाय। वर्तमान सरकार ने पूर्व में वित्त विहीन विद्यालयों को धारा 7 (क) क में जो मान्यता दी थी उसे बदल कर धारा 7 (4) में कर दिया है अतः ऐसे विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर वेतन वितरण.अधिनियम लागू किया जाय और अब जो नवीनी स्ववित्त पोषित मान्यता दे दी जायेगी उन विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मासिक मानदेय ट्रेजरी के माध्यम से सरकार द्वारा दिया जाय। पुरानी मान्यताओं का नवीनीकरण न कराया जाय। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० रामवीर सिंह यादव अलीगढ़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनार्दन समदर्शी, योगेन्द्र सिंह गुर्जर प्रदेश महासचिव, रूबीना कुरैशी,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,लाल बहादुर यादव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यराम यादव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रधानाचार्य महासभा, कृष्ण मोहन यादव बलिया, सतीश राजपूत प्रदेश अध्यक्ष प्रबन्धक महासभा, सालिगराम सक्सेना मण्डल अध्यक्ष, संजय सोनकर आदि प्रदेश भर से 75 जिलो के सैकडों शिक्षक, प्रधानाचार्य शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भागीदारी की।

Post a Comment

0 Comments