Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपाइयों द्वारा पूजा अर्चना कर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की गई

...
संवाददाता। लखनऊ 
देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन बुधवार को संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के संयोजन में लखनऊ महानगर इकाई द्वारा भी हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ सहित विभिन्न आयोजन किये गये। मंदिर में पाठ के उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा,प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,विधायक डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा आरती पूजन के उपरांत विशेष रूप से बनवाए गए 74 किलो के बड़े लड्डू का केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया। हनुमान सेतु पार्किंग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री और अतिथियों ने 74 पक्षियों को पिंजरे से आजाद किया गया और 74 गुब्बारे भी छोड़े गए।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने 7074 मछलियों को गोमती में पुनः प्रवाहित किया।मंदिर के सामने पार्किंग स्थल पर आयोजित भजन संध्या आयोजन में किशोर चतुर्वेदी द्वारा राजकुमार सिंघल जी भजन स्तुति प्रस्तुत की गई।

लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अत्यंत वरिष्ठ 70 वर्ष आयु से अधिक के कार्यकर्ताओं का सम्मान व अभिनंदन भी किया गया जिन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पार्टी में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत किया। जिसमें सुशील भट्ट, इंदिरा बाजपेई, विजय गुलाटी, विनोद सोनकर, श्रीकांत चौबे, श्री रामचंद्र चौरसिया, जी एन सेठ , वशिष्ठ शुक्ला, कुंजन सिंह, हरिप्रसाद मिश्रा, विनोद वाजपेई, मनोहर सिंह, ओंकार श्रीवास्तव राजकुमार, कौशल किशोर रामाशंकर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी,पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया,वीरेंद्र प्रताप सिंह,अंजनी श्रीवस्तव , रजनीश गुप्ता,सुधीर हलवासिया,अमित टंडन, रामअवतार कनौजिया ,टिंकू सोनकर, घनश्याम अग्रवाल,अभिषेक खरे,मानवेंद्र सिंह, सीता नेगी,गणेश वर्मा,विपिन सोनकर व उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद गणों और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा 74 बड़े दीप जलाए गए और आरती पूजन करके एवं ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

 कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी ने लखनऊ में विकास का जो सपना देखा था उसे आदरणीय राजनाथ सिंह जी पूरा करने का कार्य कर रहे है।हम सभी उनके शतायु जीवन के लिए प्रार्थना करते है।
सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह जी में हमारे देश के शीर्ष वरिष्ठ अटल,आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी और मोदी जी जैसे नेताओं के गुणों का समन्वय है।राजनाथ सिंह सदैव बड़ो का सम्मान करते हैं और साथ में नए कार्यकर्ताओं को भी स्नेह देते हुए अपने से जोड़ने की कार्यशैली में पारंगत है।
विधायक नीरज बोरा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि लखनऊ में विकास के अनगिनित कार्य किए है जो अतुलनीय है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारत के यशश्वी रक्षामंत्री के जन्मदिन के मंगल अवसर पर हम सभी देश के यशस्वी रक्षा मंत्री व सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
 रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व में सेना का मनोबल ऊंचा रहा है व भारतीय सेना का आधुनिकरण हुआ है, और रक्षा के क्षेत्र में जहां देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बड़ा है वही आपके प्रयासों से संसदीय क्षेत्र लखनऊ भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और और देश के अग्रणी विकासशील शहरों में शामिल हुआ है।

 विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय अलीगंज में मरीजों को फल वितरण किया और अलीगंज प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को फल और जरूरत की वस्तुएं वितरित की।

पूर्व विधानसभा में विधायक ओपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंदिरा गांधी सी ब्लॉक स्थित रानी झांसी वाहिनी पार्क में 74 पौधों का रोपण किया गया, ढाई करोड़ की प्रथम क्षेत्रीय विकास निधि से विधानसभा में 74 नए विकास कार्य सहित 74 पार्को के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। भाऊराव देवरस अस्पताल में मरीजों को 74 किलो फल का वितरण भी किया।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव व कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम विधानसभा में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 74 वृक्ष लगाए गए और रुद्राभिषेक किया गया। शहर स्थित महेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। 

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के साथ निर्वाण रीहैब सेंटर पर मानसिक मंदित एवं अनाथ बच्चो के बीच खाद्य सामग्री वितरित की ।

सिख समुदाय द्वारा उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी सदस्य लखविंदर पाल सिंह के नेतृत्व में सिख कार्यकर्ताओं ने सदर गुरुद्वारे में अरदास की और कैंटोंमेंट वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण किया गया।

हैदरगंज तृतीय वार्ड के पार्षद विनोद यादव द्वारा मणि महेश्वर मंदिर में सुंदरकांड एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी श्रीवास्तव और अन्य सभी ने राजनाथ सिंह की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना की ।

 
अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम कार्यकर्ताओं के साथ चौक शाहमीना साहब के दरबार में फूलों की चादर चढ़ाकर राजनाथ सिंह के लंबी उम्र की दुआ मांगी। महिला मोर्चा ने महिला कार्यकर्ताओं बाल अनाथाश्रम मोतीनगर बच्चों कों भोजन वितरित कर राजनाथ के दीर्घायु की कामना की। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क इलाज व जांच शिविर का आयोजन किया गया।
 जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही भंडारों का आयोजन भी बड़ी संख्या में किया गया।

Post a Comment

0 Comments