Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समाज में नारी शक्ति का योगदान अर्थ व्यवस्था की नींव



...
संवाददाता 
लखनऊ - समाज में नारी शक्ति का योगदान अर्थ व्यवस्था की नींव यह उद्गार केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कला भारती संस्था और मोरका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में होटल लीनिएज में "महिलाओं की आर्थिक और वित्तीय साक्षरता" हेतु एक दिवसीय कार्यशाला में व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय रामदास आठवले तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला का उद्देश्य समाज में महिलाओं को जिम पोर्टल के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस अवसर पर समाज में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को "नारी गौरव" सम्मान से विभूषित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी रूना बनर्जी, कनक रेखा चौहान, अल्पा चौहान, माधवी भूटा, अंजू वारियर, गोदावरी मिश्रा, शेरावाली शुक्ला, अनुराग गोयल, गरिमा प्रकाश, शिप्रा शुक्ला, नकुल गोयल, पवन कुमार, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, लक्ष्य फाउंडेशन के अनिल दुबे व कई स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जेम पोर्टल के रजिस्ट्रेशन और क्रियान्वयन को वृतांत में बताया गया। मुद्रा लोन के बारे में अवगत कराया गया। 
मुख्य अतिथि माननीय रामदास आठवले जी ने सभा में उपस्थित नारी शक्ति को संबल करने का नारा दिया। उन्होंने समाज में नारी शक्ति के योगदान को अपने अर्थ व्यवस्था के नींव बताया। इस अवसर पर समाज में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को "नारी गौरव" सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका डॉo ऊषा बाजपेई और वर्तिका सिंह ने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया कि वो ज्यादा से ज्यादा केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित परियोजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के लिए आगे आए। संयोजिका डॉ. ऊषा बाजपेई ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को गोल्ड को कैसे भविष्य की सुरक्षा तथा आर्थिक आत्मनिर्भर बना सकता है।
मुद्रा लोन से कैसे आर्थिक रूप से सक्षम बन सकते हैं। महिलाओं को जागृत करके समाज के मुख्य धारा में जोड़कर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ट्रिलियन इकोनॉमी वाले संकल्प में सहयोग करना कला भारती का ये एक प्रयास है। कार्यक्रम की आयोजिका वर्तिका सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को कलाभारती और मोरीका फाउंडेशन से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सिमरन साहनी (संस्थापिका हेल्थ जोन), रुना बनर्जी (प्रसिद्ध समाजसेवी), डॉ. भूमिका बंसल, जया श्रीवास्तव, रेखा शर्मा, आशा सिंह, बेटर ब्रिगेड एन.जी.ओ. की अरनयनी शर्मा, अनुष्का अग्रवाल, त्रिशान अग्रवाल, अधिवक्ता रिचा, रुचि मिश्रा, नीलम मिश्रा, कुसुम वर्मा, आशा मिश्रा, डॉ. अंजू वार्ष्णेय को "नारी गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments