Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कला भारती संस्था और मोरका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं की आर्थिक और वित्तीय साक्षरता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

...
 संवाददाता
लखनऊ। गोमती नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में कला भारती संस्था और मोरका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में
 महिलाओं की आर्थिक और वित्तीय साक्षरता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय रामदास अठावले का आगमन हुआ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद गीता शाक्य की गरिमामई उपस्थिति रही।इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में महिलाओं को जिम पोर्टल के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस अवसर पर समाज में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को "नारी गौरव" सम्मान से विभूषित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी रूना बनर्जी, कनक रेखा चौहान,अल्पा चौहान, माधवी भूटा, अंजू वारियर, गोदावरी मिश्रा, शेरावाली शुक्ला, अनुराग गोयल, गरिमा प्रकाश,शिप्रा शुक्ला,नकुल गोयल, पवन कुमार, रूप कुमार शर्मा,तथा कई स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जेम पोर्टल के रजिस्ट्रेशन और क्रियान्वयन को वृतांत में बताया गया। मुद्रा लोन के बारे में अवगत कराया गया। 
मुख्य अतिथि रामदास आठवले ने सभा में उपस्थित नारी शक्ति को संबल करने का नारा दिया। उन्होंने समाज में नारी शक्ति के योगदान को अपने अर्थव्यवस्था की नीव बताया। इस अवसर पर समाज में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को "नारी गौरव" सम्मान से विभूषित किया गया। कार्यक्रम की अयोजिका डाo उषा वाजपेई और वर्तिका सिंह ने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सेवी संस्थाओं से आह्वाहन किया कि वो ज्यादा से ज्यादा केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित परियोजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने के लिए आगे आए।संयोजिका डा उषा बाजपाई ने कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को गोल्ड को कैसे भविष्य की सुरक्षा तथा आर्थिक आत्म निर्भर बना सकता है।
मुद्रा लोन से कैसे आर्थिकरूप से सक्षम बन सकते है।महिलाओं को जागृत करके समाज के मुख्य धारा में जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्रिलियन इकोनॉमी वाले संकल्प में सहयोग करना कला भारती का ये एक प्रयास है। कार्यक्रम के आयोजिका वर्तिका सिंह ने सबका आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को कलाभारती और मोरका फाउंडेशन से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया।इस कार्यक्रम में निम्न लोगों को नई गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सिमरन साहनी ( संस्थापिका हेल्थ जोन), रुना बनर्जी( प्रसिद्ध समाज सेवी),डॉक्टर भूमिका बंसल,जया श्रीवास्तव,आशा मिश्रा,बेटर ब्रिगेड एनजीओ की अरनयनी शर्मा,अनुष्का अग्रवाल 
,त्रिशान अग्रवाल,अधिवक्ता रिचा ,रेखा शर्मा ,रुचि मिश्रा,नीलम मिश्रा,कुसुम वर्मा
आशा सिंह ,अंजू वार्ष्णेय। आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments