Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश खाद्य तथा रसद अराजपत्रित कर्मचारी संघ का पूर्व घोषित द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव संपन्न हुआ

...
 संवाददाता 
लखनऊ। कर्मचारी संघ का अधिवेशन, चुनाव आज दारुलसफा काॅमन हाल लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष तथा महामंत्री क्रमशः
 कीर्तिमान सिंह एवं रामदयाल तिवारी पुनः तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शुभेन्द्र कुमार तिवारी एवं कोषाध्यक्ष पद पर
लक्ष्मीकांत शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष
 कीर्तिमान सिंह ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस.पी. तिवारी प्रदेश अध्यक्ष रहे जबकि सहायक निर्वाचक अधिकारी धीरेंद्र बहादुर सिंह कार्यकारी महामंत्री राज्य
 कर्मचारी महासंघ,यूपी सिंह प्रदेश अध्यक्ष पंचायत राज मिनिस्ट्रियल एसोशियन, प्रदेश अध्यक्ष स्टोर वेयर संघ सिंचाई विभाग विनोद बुधराम
 कन्नौजिया। संजय शुक्ल प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 
संजय सिंह, कर्यकारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, प्रदेश अध्यक्ष सतीश
 श्रीवास्तव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ० प्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सभी पदाधिकारियों ने संबंधित किया। क्रांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की उपस्थित मे सभी कर्मचारियों / पदाधिकारियों ने तालियों के गड़गड़ाहट से सम्मान किया।
अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण कराया गया।

Post a Comment

0 Comments