Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल और लखनऊ के समस्त डीपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति ने मिलकर किया एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन

...
संवाददाता। लखनऊ 
आज बुद्धा प्रेक्षागृह में सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल और समस्त डीपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति ने

 मिलकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लखनऊ की वृन्दावन इकाई का शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें कृष्णा सिंह को अध्यक्ष,आकाश गुप्ता को महामंत्री, सौरभ सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष,शौकत अली को
 उपाध्यक्ष, चौहान को संरक्षक, एसके द्विवेदी को संरक्षक, पियूष गुप्ता को सचिव, कमलेश यादव को संगठन महामंत्री, नीतीश कुमार को संगठन मंत्री, विकास सिंह को संगठन मंत्री, अमन सिंह को कार्यकारिणी सदस्य, आसिम मार्शल, ज्योति सिंह अग्रवाल,श्री स्वामी सारंग, प्रदेश संरक्षक, मेजर आशीष चतुर्वेदी, प्रदेश विधिक सलाहकार महमूद आलम नदीम, प्रदेश प्रवक्ता इमरान खान भारतीय प्रदेश सचिव जमाल अख्तर ने शपथ दिलाई।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश रत्न सम्मान और व्यापारी शिरोमणि सम्मान से कई लोगों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश रत्न सम्मान डॉ. शाश्वत विद्याधर, डॉ. आदर्श त्रिपाठी और डॉ. एमएम जफर को प्रदान किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में सैयद जरीन, डॉ. शहजाद आलम, इमरान खान भारतीय, श्याम सिंह, रेखा मिश्रा, सोनी मिश्रा, नूरैन आलम, एसके द्विवेदी को सम्मानित किया गया। पत्रकार जगत से जेबी सिंह को और अधिवक्ता क्षेत्र से एडवोकेट महमूद आलम नदीम, एडवोकेट सऊद खान, एडवोकेट नीलम रावत, एडवोकेट आदम सुल्तान को प्रदेश रत्न सम्मान दिया गया। व्यापार जगत में व्यापारी शिरोमणि सम्मान से रज्जन खान, नुरुल हुदा, दिनेश यादव, जगत सिंह धपोला, तस्लीन कुरैशी गुड्डू, दीपक सैनी, मो. शोएब, मो. सुफियान, फैसल कुरैशी, शकरीन और खुबैब अहमद, शौकत अली, हस्सान, शेख सईद को सम्मानित किया गया।
अंत में लखनऊ के 13 समाचार पत्र डिपो सुप्रीमो को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा जी ने समाचार पत्र वितरकों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके क्षेत्र के दोनों डिपो के टीन शेड उनके द्वारा बनवाए जाएंगे और उनकी हर परेशानी में वह उनके साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष असीम मार्शल ने आज से समाचार पत्र वितरकों को श्रम की जगह व्यापारियों के सम्मान से नवाजा और अब वह व्यापार क्षेत्र में अग्रिम भूमिका निभाएंगे। प्रदीप वर्मा को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया और श्री स्वामी सारंग जी को प्रदेश संरक्षक के लिए निवेदन किया गया, जिस पर उन्होंने समाचार पत्र वितरकों की हर मांग को पूरा करने और उनके लिए संघर्ष करने का आश्वासन दिया।
सभी सम्मानित लोगों का सम्मान अंग वस्त्र पहनाकर एवं उनका प्रदेश रत्न व व्यापारी शिरोमणि के प्रमाण पत्र देकर किया गया, जिसमें सब लोगों ने पद उत्सवर्धन के साथ उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में कई लोग समाज उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ते हुए आगे संगठन को बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments