Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ' जन अभियान 2024

...

 संवाददाता ।लखनऊ 
-प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गये आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" के समादर में प्रदेश द्वारा वृक्षारोपण अभियान 2024 के अन्तर्गत प्रत्येक रोपित पौधा माँ के नाम समर्पित है।

लखनऊ। प्रदेश में पर्यावरण एथ पारिस्थितिकीय संतुलन बनाये रखने तथा बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु व्यापक जन आन्दोलन के माध्यम से रोपण कर हरित आवरण में वृद्धि करने के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा 20 शासकीय विभागों तथा जन सामान्य के सहयोग से वन भूमि. सामुदायिक भूमि व अन्य राजकीय भूमि कृषि एवं अन्य निजी भूमि पर वर्ष 2024 हेतु 36.50 करोड़ पौध रोपण का
लक्ष्य रखा गया है।
 वृक्षारोपण लक्ष्य वृक्षारोपण अभियान 2024 में प्रदेश का पौधारोपण लक्ष्य 36.50करोड़ है।
 36.50 करोड़ पौधों के रोपण की तिथि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत 20.07.2024 को एक ही
दिन 36.50 करोड़ पौधों का रोपण।
 वृक्षारोपण अभियान हेत पौध-
 वन विभाग (1901 नर्सरियी) से निःशुल्क पौध उपलब्ध होगी।
मुख्य प्रजातियां नीम, सहजन, आंवला, इमली, अर्जुन, जामुन, बेल, देशी आम,महुआ, सागौन, शीशम्, गुटेल,बांस,पीपल, पाकड़, बरगद आदि है। 01 से 07 जुलाई 2024 के दौरान वन महोत्सव सप्ताह में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु तैयारी-
जनपद स्तर पर जिला वृक्षारोपण समिति की नियमित बैठक।विभागों के मंत्रीगण तथा मेरे द्वारा संयुक्त रूप से सभी विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ 12 व 13 जून 2024 तथा 04 जुलाई 2024 को बैठक।
समस्त सरकारी/गैर सरकारी संस्थाओं तथा विभिन्न संगठनों यथा सिविल सोसाईटी, विभिन्नधार्मिक व सामाजिक संस्थाओं. NCC, NSS, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, Rotary/Rotaract/Lions/Eco Club. व्यापार मण्डल, किसान उत्पादक संगठन (FPO), कृषक बन्धु आदि के साथ दिनांक 05 जुलाई 2024 को बैठक की गयी, जिसमें वृक्षारोपण अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता हेतु अनुरोध किया गया। मुख्य मंत्री, उ०प्र० द्वारा 09.07.2024 को समस्त विभागों के मंत्रीगण तथा अपर मुख्य सहिय/प्रमुख सचिव के साथ आयोजित विशेष बैठक में वृक्षारोपण अभियान-2024 को सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments