Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जेईई एडवांस्ड में ग्रेविटी क्लासेज का लगातार चौथे साल शानदार रहा है रिजल्ट

...
 संवाददाता
लखनऊ। ग्रेविटी क्लासेज संस्थान के 200 से अधिक बच्चों ने जेईई एडवांस्ड में कामयाबी दर्ज कराई 
जेईई मेन्स में कोचिंग के 600 से अधिक बच्चों ने कामयाबी दर्ज कराई थी सफलता।
ग्रेविटी क्लासेज ने जेईई एडवांस्ड में एक बार फिर कामयाबी की बुलंदी पर मुकाम बनाया है। जेईई एडवांस्ड में ग्रेविटी क्लासेज के प्रथम श्रीवास्तव एआईआर 375 रैंक हासिल करने के साथ शहर में द्वितीय टाॅपर बने। सैयद मो. अली ने एआईआर 496 रैंक पाई और शहर में तृतीय टाॅपर बने। शौर्य प्रताप सिंह ने एआईआर 543 पाकर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया। इनके साथ ही ग्रेविटी के अन्य दर्जनों सफल छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को ग्रेविटी क्लासेज में सम्मानित किया गया। इससे पूर्व जेईई मेन्स में ग्रेविटी क्लासेज के 600 से अधिक बच्चों ने कामयाबी दर्ज कराई थी। 
जेईई एडवांस्ड 2024 में ग्रेविटी क्लासेज के 200 से अधिक बच्चों ने सफलता पाई। जेईई एडवांस्ड में ग्रेविटी क्लासेज की उच्चतम सफलता का यह लगातार चौथा साल साबित हुआ। जेईई एडवांस्ड में सफल सभी छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को ग्रेविटी क्लासेज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मौजूद उनके अभिभावक यह देखकर गौरान्वित हुए।शहर के द्वितीय टाॅपर प्रथम श्रीवास्तव ने अपनी सफलता के लिए ग्रेविटी के शिक्षकों का आभार जताया। कहा कि उनकी सफलता में ग्रेविटी के शिक्षकों का अहम योगदान है। सैयद मो.अली और शौर्य ने भी ग्रेविटी के शानदार शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। सभी टाॅपरों को मुख्य अतिथि बाॅलीवुड के एक्टर व डायरेक्टर यशराज सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को सफलता की बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रेविटी क्लासेज के निदेशक ने सफल हुए छात्र-छात्राओं और उन्हें कामयाबी दिलाने वाले शिक्षकों को मुबारकबाद दी। सम्मान समारोह में बड़ी तादाद में बच्चे और अभिभावक भी मौजूद रहे। ग्रेविटी क्लासेज के निदेशक ने बताया कि ग्रेविटी के 36 बच्चों ने 99.6 परसेंटाइल और 100 से अधिक बच्चों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अर्जित किया।

Post a Comment

0 Comments