Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय गौ रक्षा संगठन की 21वीं बैठक भारतीय गौ रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ भक्त बीएन शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई

 संवाददाता


गौ रक्षक शिवानी जैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवानी जैन एडवोकेट ने बताया कि भारतीय गौ रक्षा संगठन की 21 वीं बैठक ऑनलाइन गूगल मीट ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यालय पर भारतीय गौ रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ भक्त बी एन शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने भारतीय गौ रक्षा संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का सम्मान , नारी शक्ति का मान सम्मान, निशुल्क शिक्षा केंद्र और संस्कार, वृक्षारोपण करना है गोंडा जिला अध्यक्ष गौ भक्त संतोष वर्मा जी ने गौ हत्या बंद करने पर जोर दिया और कड़े कानून बनाए जाने की वकालत की।गौ भक्त डॉ विपिन कुमार जैन जिला संरक्षक ने कहा कि 
एक तरफ जहां गाय का गोबर पवित्र कार्यों के दौरान घर को लीपने के लिए प्रयोग किया जाता रहा है, वहीं गाय के गोबर से बने कंडे (उपले) हवन करने के लिए प्रयोग किए जाते हैं। माना जाता है कि गाय के गोबर से हवन करने पर वातावरण और घर के आस-पास मौजूद कीड़े भाग जाते हैं और वायु शुद्ध होती है। वहीं, गौमूत्र को कई तरह की दवाइयां बनाने में प्रयोग किया जाता है। क्योंकि इसमें रोगाणुओं को मारने की क्षमता है।
गौ भक्त शिवानी जैन एडवोकेट जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ने कहा कि आज हमारी गाय माता की जो दुर्दशा हो रही है वह भारत देश पर बहुत बड़ा कलंक है।माता का दूध घी खाने के बाद माता को अपने घरों से निकाल कर दर दर भटकने भूखी तड़पने छोड़ देते हैं। हर हिन्दू को गाय माता की रक्षा करनी होगी। हर हिन्दू को जगाना होगा तभी मेरा धर्म बचेगा।लक्ष्य एक ही है हमारा हर हिंदू को संगठित करना।जिसमें गाय माता ही राष्ट्र माता है,क्योंकि यही मानव जीवन की भाग्य विधाता है।जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उसी की रक्षा करता है।इस बैठक में उपस्थित, गौ भक्त नीरज शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मोर्चा)गौ भक्त राणा हमीर सिंह सिसोधिया, राष्ट्रीय महासचिव,गौ भक्त श्री चंद्र शेखर आनंद गिरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री,गौ भक्त दानवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,गौ भक्त प्रकाश नारायण मिश्रा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,गौ भक्त जगदीश प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, गौ भक्त दामोदर पांडेय, राष्ट्रीय कोषा अध्यक्ष, गौ भक्त गिरजेश पांडेय,  प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, गौ रक्षा समाज सेवी संतोष वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा,  भक्त सुषमा शर्मा (एडवोकेट) जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,गौ भक्त शिवानी जैन (एडवोकेट) जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,गौ भक्त ऊषा सिंह मुजेहन धनेपुर ब्लॉक,अध्यक्ष महिला मोर्चा,
गौ भक्त डॉ विपिन कुमार जैन जिला संरक्षक,गौ भक्त अमन कुमार, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष युवा मोर्च
सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गौ भक्त शिवानी जैन एडवोकेट  जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा

Post a Comment

0 Comments