Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड गन्ना संस्थान डालीबाग में करेगा 20 जुलाई को विशाल व्यापारी सम्मेलन

 लखनऊ : संवाददाता:

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र २०१९ में देश के व्यापारियों के उत्थान तथा समस्याओं के निराकरण के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का प्रताव किया गया था।  इस प्रस्ताव की पूर्ति करते हुए केंद्र सरकार बोर्ड की नियुक्ति की है। इस बोर्ड में भारत सरकार के ९ जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी भी मेंबर हैं। व्यापारियों का प्रतिनिधित्व के लिए ३ व्यापारी एसोसिएशन तथा ८ सदस्य मेंबर हैं।  इसके अतिरिक्त सुनील सिंघी , अहमदाबाद बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किये गए है। इससे पूर्व में  सिंघी राष्ट्रीय माइनॉरिटी कमिशन के सदस्य थे तथा गुजरात श्रम बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं।  इस के अतिरिक्त सूनील सिंघी बीजेपी के संघटन के कई पदों पर वर्षो से कार्य कर रहे है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व देवेश रस्तोगी के हाथ में दिया गया है जो की लखनऊ के हैं तथा नेशनल फेडरेशन ऑफ़ आईटी एसोसिएशन के अध्यक्ष है।  कल्याण बोर्ड का कार्य व्यापारियों की सभी समस्याओं के लिखे विभिन्न व्यापारी वर्गों तथा संघटनों के साथ कार्य करके उन समस्याओं को सरकार के साथ बैठ के सुलझाना है।  बोर्ड का एक प्रमुख कार्य व्यापारियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी, व्यापारियों को योजनाओं के साथ जोड़ना भी है , सरकार द्वारा MSME के लिए वित्त प्रबंधन के लिए कार्य करना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है। इस संबध में बोर्ड द्वारा एक व्यापारी सम्मलेन का इस सम्मलेन का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्य मंत्री  बृजेश पाठक के कर कमलों से होगा तथा  सुरेश खन्ना वित्त मंत्री, पंकज सिंह विधायक नोएडा, सुषमा खर्कवाल नगर प्रमुख , पंकज सिंह विधायक नॉएडा, नीरज बोरा विधायक, राजेश्वर सिंह विधयक , योगेश शुक्ला विधायक , मुकेश शर्मा विधायक भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की व्यवस्था एवं संचालन अमित गुप्ता , भारतीय जनता पार्टी अवध प्रान्त के उपाध्यक्ष तथा अभिषेक खरे ,व्यापारी प्रकोष्ठ संजोयक , भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के द्वारा की जा रही है। इस सम्मलेन में प्रदेश के सभी मुख्य व्यापारी संस्थायें जैसे लखनऊ व्यपार मंडल,फेडरेशन ऑफ़ आल  इंडिया व्यपार मंडल,अवध चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स इंडस्ट्रीज,अखिल भारतीय  उद्योग व्यपार मंडल,नगर उद्योग व्यपार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार मंडल,भारतीय  किसान व्यपार मंडल, कपडा उद्योग व्यपार मंडल, भारतीय  जनता पार्टी व्यपार प्रकोस्ठ, उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यपार संघ,उत्तर प्रदेश टेंट,कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स, संयुक्त उद्योग व्यपार मंडल, लघु उद्योग व्यापर मंडल,लखनऊ उद्योग व्यापर मंडल,टेंट कटर्सएंड डेकोरेटर्स  वेफर एसोसिएशन,लखनऊ आदर्श टेंट, लाइट,कटर्स एंड डेकोरेशन एसोसिएशन सम्मिलित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments