Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पेंशनरों की यह लड़ाई केवल पेंशन की नही बल्कि स्वाभिमान की भी है

 संवाददाता
14 जून




 पेंशनरों की यह लड़ाई केवल पेंशन के नहीं बल्कि स्वाभिमान की भी है
 ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का मंडलीय सम्मेलन आज पुराना बस स्टेशन बरेली में श्री ए के अरोरा की अध्यक्षता संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत मुख्य अतिथि तथा राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति हुए। कमांडर अशोक राउत ने कहा कि चिलचिलाती धूप में इतनी बड़ी संख्या में पेंशनर इकठ्ठा हुए हैं उससे साफ़ हो गया है कि अब आर पार की लड़ाई तय है हम सभी संगठित होकर अपनी माँगे पूरी करा कर रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजावत जी ने बताया कि अब पक्ष विपक्ष के सांसद पेंशनरों के समर्थन में आ चुके हैं। इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है। सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के एस तिवारी, राष्ट्रीय सचिव ओम शंकर तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष सी पी सिंह, वि एन तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष  ,एजाजुर रहमान  समन्वयक छत्तीसगढ़, राजीव भटनागर मुख्य समन्वयक,पूरन सिंह ,  नासिर खान, रविन्द्र कुमार,  सुभाष गुप्ता, वि पी मिश्रा श्रीराम  लंबा,  आर  के  मिश्रा, ओ पी शर्मा,  श्याम स्वरूप  ने सभा का संचालन श्री राम प्रकाश शर्मा ने किया। 




राजीव भटनागर 
मुख्य समन्वयक,मुख्यालय  उत्तर प्रदेश।

Post a Comment

0 Comments