Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने,"घर घर संपर्क" व "संपर्क से समर्थन" अभियान के तहत जनसंपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायी

लखनऊ/संवाददाता 

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "संपर्क से समर्थन" अभियान के तहत समाज के प्रभावशाली लोगों से और "घर-घर संपर्क" अभियान के अंतर्गत आमजन से  केंट मंडल 3 के मोती लाल नेहरू वार्ड की बूथ संख्या 24 व 25 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया है। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद रहे।

घर- घर संपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने आमजन को केंद्र की मोदी सरकार की नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही 9 साल में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों के पत्रक वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी व मोबाइल फोन से 9090902024 नंबर पर मिस कॉल करा कर अभियान से जोड़ा और भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा।

इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष "संपर्क से समर्थन" अभियान के तहत भूपेंद्र सिंह ने पूर्व उपनिदेशक चकबंदी व अध्यक्ष अमीर नगर एसोसिएशन बीडी कुलश्रेष्ठ के मोती नगर स्थित आवास, प्रबंधक गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज इंद्रमोहन सिंह के अमीर नगर स्थित आवास पहुंचे। इसके पश्चात यहियागंज गुरुद्वारा के अध्यक्ष गुरमीत सिंह के मोती नगर स्थित आवास पहुंचकर वहां उपस्थित चंदन नगर गुरुद्वारे के सतवीर सिंह आनंद व मनमोहन सिंह, सदर गुरुद्वारे के हरपाल सिंह जग्गी तेजपाल सिंह और कृष्णा नगर गुरुद्वारे के अध्यक्ष अवतार सिंह से मुलाकात की। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष नाका गुरुद्वारे के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा के नाका हिंडोला स्थित आवास पर गए। 

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 9 साल  की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर लिखित पुस्तक भेंट की।पुस्तक भेंट करते हुए कहा की  पुस्तक में मोदी जी के 9 वर्षो की उपलब्धियों, कार्यों का हर क्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से लिखा है इसको अवश्य पढ़िए और दूसरो को भी बताइए और अन्य लोगों से इसकी चर्चा अवश्य करिए।


मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत घर-घर जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को बताया जाएगा। मैं जनसंपर्क करने के लिए निकला हूं।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल बेमिसाल हैं। नौ साल में देश-प्रदेश बदल रहा है। मोदी सरकार के कामों को हम जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज हितग्राहियों को हर योजना का पूर्ण हितलाभ मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्षों में देश की तस्वीर बदल दी है । आज पूरा देश ही नहीं विदेश भी मोदी जी के साथ खड़ा दिखाई देता है। केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 वर्षों का कार्यकाल गरीब-कल्याण और भारत के नवनिर्माण को समर्पित रहा है। आज पूरा विश्व कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। पीएम मोदी ने परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को स्थापित किया है। आज का भारत अपनी विरासत और संस्कृति को संजोते हुए विकास के नित नए आयामों को छूने वाला है।मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान नगर मंत्री लखविंदर सिंह मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे , पार्षद प्रतिनिधि राजू गांधी, सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments