Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्थानीय निकाय चुनाव के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा विशाल बाइक रैली

लखनऊ /संवाददाता

...................................................

लखनऊ महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के समर्थन में विशाल बाइक रैली का आयोजन किया। युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया रैली पुरानिया चौराहे से विकास नगर होते हुए चंदशेखर पार्क पर समापन हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने रैली निकाली। बाइक यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक युवा नेता नीरज सिंह  युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी जी रहे। बृजेश पाठक ने कहा युवा मोर्चा स्थानीय निकाय चुनाव में मुख्य भूमिका का निर्वाहन कर रहा हैं। युवा मोर्चा वार्डो में माहौल बना करके वोटर निकालने का काम करता है। रैली में मुख्य रूप से लखनऊ महानगर युवा मोर्चा हर्ष शुक्ला संजय शुक्ला महामंत्री अभिषेक गुप्ता अमित तिवारी सचिन सोनकर अतुल सिंह आनंद तिवारी आयुष्मान सिंह हर्ष दीक्षित श्रद्धा श्रीवास्तव वंशक नारंग एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments