Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गंगा सप्तमी पर श्रीमनकामेश्वर मंदिर में हुआ भगवान शिव का अभिषेक

 लखनऊ/संवाददाता 

...........................................................


वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि मनाई जाती है गंगा सप्तमी  

लखनऊ। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि,  गुरूवार को गंगा सप्तमी पर  लखनऊ, डालीगंज में आदिगंगा गोमती के तट पर स्थित श्रीमनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक किया गया। श्रीमहंत देव्यागिरी जी महाराज ने अभिषेक किया और गंगा माता की आरती की। 

इस पावन अवसर पर मंदिर की गौरजा गिरी ने पतित पावनी माता गंगा का और प्रियंका ने पुण्य दायिनी माता जमुना का स्वरूप रखा। मंदिर की मुख्य कार्यकर्ता उपमा  पाण्डेय सहित किरन कपूर, सुनीता चौहान, ममता, आरती, लक्ष्मी ने भी अभिषेक किया और आरती गाई। इसके अलावा महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए। 

                            

हमारे देश में नदियांे का माता के रूप में पूजा जाता है। माता गंगा का तो सर्वश्रेष्ठ स्थान है। इसे मोक्ष दायिनी कहा गया है। सनातन धर्म में इसी कारण से मृत्यु के  उपरांत गंगा नदी में अस्थि विसर्जन की शाश्वत परम्परा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी अनुष्ठानों में गंगा के जल का प्रयोग करना शुभ माना गयाा।

 मंदिर की महंत देव्यागिरी ने बताया कि नदियों की पूजा के अलावा उनको स्वच्छ बनाए रखना भी हमारा धर्म है। उनके निर्मल जल को दूषित होने से बचाए रखना मेरी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मास की पूर्णिमा को मंदिर की ओर से  माता गोमती की आरती करने के पीछे का यही संदेश भी है कि चाहे वो गोमती हो, गंगा कोई भी हमे अपने स्तर पर नदियों को साफ रखने में सहयोग देना चाहिए।

                                                    





Post a Comment

0 Comments