# Capital Of Up ## Posts - [योगी सरकार के एआई विजन को नई रफ्तार, लखनऊ बना टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बड़ा केंद्र](https://capitalofup.in/yogi-government-ai-vision-lucknow-ai-transformation-conclave-2026/): लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब टेक्नोलॉजी आधारित शासन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से नई पहचान बना रहा है। राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘एआई ट्रांसफॉर्मेशन कॉन्क्लेव 2026’ ने इस दिशा में प्रदेश की बढ़ती ताकत और भविष्य की तैयारी को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। कॉन्क्लेव में देशभर से 50 से अधिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और लोक प्रशासन से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘द एआई-पावर्ड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेटरः कॉम्पिटेंसीज फॉर ए न्यू एरा ऑफ गवर्नेंस’ विषय पर आयोजित उच्च स्तरीय वर्कशॉप रही, जिसमें प्रशासनिक व्यवस्था में एआई […] - [भदोही में आंधी-तूफान पीड़ितों से मिले मंत्री ए.के. शर्मा, 13 परिवारों को बांटी राहत सहायता](https://capitalofup.in/bhadohi-aandhi-toofan-pidit-parivar-se-mile-minister-ak-sharma-relief-check-distributed/): लखनऊ/भदोही।उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद भदोही का दौरा कर हाल ही में आए भीषण आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रभारी मंत्री सबसे पहले निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि […] - [सीएम योगी के निर्देशों पर उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा अभियान, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर सक्रिय हुई सरकार](https://capitalofup.in/cm-yogi-ke-nirdesh-par-uchch-shiksha-vibhag-sakriy-yogendra-upadhyay-review-meeting-lucknow/): लखनऊ।प्रदेश में ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर योगी सरकार अब मिशन मोड में नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक परिस्थितियों और ऊर्जा संकट को देखते हुए किए गए आह्वान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विधानसभा स्थित कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की और कई बड़े निर्देश दिए। बैठक के दौरान मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि देशहित में ऊर्जा संरक्षण अब केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि […] - [कानपुर में संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन, प्राकृतिक खेती पर सरकार का जोर](https://capitalofup.in/kanpur-kharif-utpadakta-goshthi-natural-farming/): कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कानपुर, चित्रकूटधाम और झांसी मण्डल की संयुक्त मण्डलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी का शुभारंभ प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख सचिव कृषि रवीन्द्र ने की। इस अवसर पर तीनों मण्डलों के 13 जनपदों से आए किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खरीफ फसलों के उत्पादन को बढ़ाना और किसानों […] - [गंगा एक्सप्रेसवे बनेगा उत्तर प्रदेश की प्रगति और महासमृद्धि का महामार्ग : केशव प्रसाद मौर्य](https://capitalofup.in/ganga-expressway-up-development-keshav-prasad-maurya/): लखनऊ में आयोजित ‘नवनिर्माण मंच – गंगा एक्सप्रेसवे: उत्तर प्रदेश प्रगति का महामार्ग’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को विकास, निवेश, रोजगार और महासमृद्धि की दिशा में आगे ले जाने वाला परिवर्तनकारी महामार्ग है। होटल द सेन्ट्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। आधुनिक एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य “विकसित उत्तर प्रदेश” के सपने को साकार करने में […] - [लखनऊ में ज्ञानशिला विश्वविद्यालय का नींव पूजन सम्पन्न, खेल और शिक्षा का बनेगा विश्वस्तरीय केंद्र](https://capitalofup.in/gyanshila-university-foundation-stone-lucknow/): लखनऊ में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए ज्ञानशिला विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का विधि विधान से शुभारंभ किया गया। नीरू मेमोरियल सोसायटी द्वारा संचालित होने वाले इस विश्वविद्यालय की नींव सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक डॉ. पुष्पलता अग्रवाल ने अपने पुत्र और सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल के साथ रखी। राजधानी के इटौंजा तहसील क्षेत्र स्थित बख्शी का तालाब में बनने जा रहा यह विश्वविद्यालय खेल, संगीत, कला और साहित्य की आधुनिक एवं उच्चस्तरीय शिक्षा का प्रमुख केंद्र होगा। नींव पूजन कार्यक्रम में पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना […] - [मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ई-रिक्शा से की यात्रा, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश](https://capitalofup.in/dinesh-pratap-singh-e-rickshaw-environment-message-lucknow/): लखनऊ में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-रिक्शा से यात्रा कर एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने अपने सरकारी आवास 19, गौतमपल्ली से उद्यान निदेशालय तक ई-रिक्शा के माध्यम से यात्रा की और लोगों से सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में यह पहल की गई है। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने […] - [उप्र राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन का 17वां द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ चुनाव](https://capitalofup.in/up-setu-nigam-employees-union-adhiveshan-2026/): लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन के 17वें द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यूनियन के स्थापना के 34 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेतु निगम मुख्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से कर्मचारी नेता, अधिकारी और यूनियन सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के केंद्रीय महामंत्री शिशिर गुप्ता द्वारा किया गया। अधिवेशन में प्रदेश स्तर के कई प्रमुख कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर के कर्मचारी संगठनों से जुड़े कई वरिष्ठ […] - [हिंदू महिला सेवा समिति और वैश्य समाज सेवा के संयुक्त प्रयास से लखनऊ में हुआ भव्य सामूहिक विवाह समारोह](https://capitalofup.in/lucknow-samuhik-vivah-hindu-mahila-seva-samiti/): लखनऊ में हिंदू महिला सेवा समिति एवं वैश्य समाज सेवा, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। लाटूश रोड स्थित होटल शिमला पैलेस में आयोजित इस समारोह में दो जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस आयोजन में सामाजिक समरसता, सेवा भावना और जरूरतमंद परिवारों की मदद का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन वैश्य समाज सेवा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता और हिंदू महिला सेवा समिति की पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से आए […] - [पूर्वांचल को मिल रही रेल विकास की नई रफ्तार, मऊ-वाराणसी कनेक्टिविटी होगी और मजबूत](https://capitalofup.in/purvanchal-rail-vikas-mau-varanasi-anand-vihar-train/): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र को रेल विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मऊ, घोसी और दोहरीघाट समेत आसपास के इलाकों में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि रेलवे मंत्रालय के साथ लगातार संवाद और प्रयासों के बाद क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। मंत्री ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई चर्चाओं और पत्राचार के बाद मऊ और आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर […] - [महिला सम्मान और सशक्तिकरण के समर्थन में मऊ में निकली जनआक्रोश रैली, बोले ए.के. शर्मा](https://capitalofup.in/mau-mahila-janakrosh-rally-ak-sharma/): मऊ में महिला सम्मान और सशक्तिकरण के समर्थन में आयोजित महिला जनआक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने सेल्फी पॉइंट से रैली को रवाना किया और महिलाओं को संबोधित करते हुए मातृशक्ति के सम्मान को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। रैली के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। अपने संबोधन में मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा […] - [पूर्व IRS अंजनी कुमार पांडेय का बेल्हा माई फाउंडेशन बना प्रतापगढ़ की प्रतिभाओं का सहारा](https://capitalofup.in/belha-mai-foundation-pratapgarh-talent-competition/): प्रतापगढ़ की युवा प्रतिभाओं को नई पहचान और मंच देने की दिशा में बेल्हा माई फाउंडेशन लगातार काम कर रहा है। पूर्व आईआरएस अधिकारी और फाउंडेशन के संस्थापक अंजनी कुमार पांडेय की पहल पर आयोजित ‘मेरे सपनों का प्रतापगढ़’ निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को अपनी सोच, रचनात्मकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी व्यक्त करने का अवसर देना था। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लेकर प्रतापगढ़ के विकास, शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता, संस्कृति और आधुनिक भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता में […] - [सेंट जोसेफ राजाजीपुरम में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब](https://capitalofup.in/saint-joseph-rajajipuram-sunderkand-bhandara-2/): लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित सेंट जोसेफ विद्यालय समूह में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के अवसर पर भव्य सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध रामकथा मर्मज्ञ पंडित अजय याग्निक ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ और हनुमत भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों और सुंदरकांड के पाठ ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और पूरा परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से […] - [सीएसआईआर-एनबीआरआई में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आधुनिक कृषि तकनीकों पर मंथन](https://capitalofup.in/csir-nbri-national-technology-day-lucknow/): CSIR-National Botanical Research Institute यानी सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन के.एन. कौल ब्लॉक स्थित लोटस सभागार में हुआ, जहां कृषि और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अंकुर सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर के जनरल मैनेजर (आर एंड डी) डॉ. आश्विन काशिकर मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के निदेशक डॉ. ए.के. शासनी ने सभी […] - [उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अलीगंज पार्क का किया निरीक्षण, सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश](https://capitalofup.in/dinesh-pratap-singh-inspects-aliganj-park-lucknow/): लखनऊ में नागरिक सुविधाओं और हरित वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को अलीगंज स्थित राजकीय शीतगृह परिसर उद्यान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पार्क की साफ-सफाई, हरियाली, प्रकाश व्यवस्था और आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क को इस तरह विकसित किया जाए जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके। उद्यान मंत्री ने विशेष […] ## Pages - [Sample Page](https://capitalofup.in/sample-page/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, […] - [Contact Us](https://capitalofup.in/contact-us/) - [About Us](https://capitalofup.in/about-us/): World News World News Pro It comes with a simple, minimalist, magazine-style homepage design with a post banner slider, latest posts, and a different custom widget design layout. Along with the modern and minimalistic design, this theme is simple to set up, particularly with the pre-built demo. The Ascendoor Magazine theme is easy-to-use, responsive, and highly customizable. It is also cross-browser compatible. Your design and content will appear great on any screen resolution or browser version. It has been thoroughly optimized for speed, performance, and SEO. Ascendoor Legal  News Theme is a full-featured magazine theme that is ideal for legal […] - [Blog](https://capitalofup.in/blog-2/) - [Home](https://capitalofup.in/) ## Optional - [Agent (MCP protocol)](websites-agents.hostinger.com/capitalofup.in/mcp) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)